Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

Pongal 2026 पर घरों में बनते हैं ये ट्रेडिशनल फूड्स, चावल-दाल, घी और गुड़ का होता है खास इस्तेमाल

Happy bhogi 2026: तमिलनाडु में आज से पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। आज पहला दिन है जिसे भोगी पोंगल कहा जाता है और इस दिन कुछ खास पकवान बनाए और खाए जाते हैं।

Happy bhogi 2026: तमिलनाडु में आज से पोंगल (Pongal 2026) का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है और हर दिन इसे एक नए पकवान के साथ मनाते हैं। पहले दिन को भोगी पोंगल कहते हैं और इस दिन पुराने सामान को हटाकर घर की सफाई की जाती है और फिर पोंगल बनाया जाता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के भोग और पकवान बनाए जाते हैं जिसमें कि चावल, दाल, गुड़ और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं भोंगी पोंगल के मुख्य व्यंजन (Main Dishes for Bhogi Pongal) और इन्हें खाने के फायदे जानेंगे Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain) से।

भोगी पोंगल पर बनने वाले मुख्य व्यंजन-Bhogi Traditional foods Health Benefits 

पोंगल शब्द का मतलब होता है उबलना यानी ऊपर से बहना जो कि चावल और दूध से बनने वाली रेसिपी का प्रोसेस है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। भोगी पर 2 प्रकार के पोंगल बनाए जाते हैं और साथ ही बनते हैं कई प्रकार के अन्य व्यंजन जैसे कि

1. वेन पोंगल-Ven Pongal

वेन पोंगल को नमकीन पोंगल कहा जाता है। इसे बनाने के लिए चावल, मूंग दाल, घी, काली मिर्च, अदरक, जीरा, करी पत्ता और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है और इसे नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। वेन पोंगल खाने के फायदे कई हैं जैसे

  • नमकीन पोंगल एनर्जी बूस्टर है और शरीर को कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है।
  • मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होता है और घी शरीर की गर्माहट बनाए रखने में मददगार है।
  • काली मिर्च, अदरक, जीरा और हल्दी खास एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पतंग उड़ाते समय ये 7 सेफ्टी टिप्स अपनाएं, जानें डॉक्टर की सलाह 

2. सक्करई पोंगल-Sakkarai Pongal

सक्करई पोंगल को मीठा पोंगल कहते हैं जिसमें चावल, दाल, दूध और गुड़ से एक मीठी डिश बनाई जाती है। इसे इलायची और ड्राई फ्रूट्रस से सजाया जाता है और प्रसाद के रूप में पूजा के बाद खाया जाता है। इसे बनाते समय दूध उबलकर गिरना शुभ माना जाता है और इसी को पोंगल कहते हैं। सक्करई पोंगल खाने के फायदे कई हैं जैसे

  • चावल जहां कार्ब्स से भरपूर होता है वहीं दाल शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है।
  • गुड़ आयरन और मैग्निशियम से भरपूर होता है जो कि खून की कमी दूर करने के साथ शरीर को गर्मी प्रदान करने में मददगार है।
  • इलायची पेट के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और ड्राई फ्रूट्स कई प्रकार के विटामिन और मल्टीन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।

Sakkarai Pongal

3. मेदु वड़ा-Medu Vada

इस अवसर पर घरों में मेदु वड़ा बनाए जाते हैं जो कि दाल से बने कुरकुरे पकौड़े की तरह होते हैं। इसे सांभर के साथ खाया जाता है। इन दो डिश का कॉम्बिनेशन

  • शरीर को एनर्जी देने और गर्माहट पैदा करने वाला है।
  • ये कम तेल वाला होता और सांभर के साथ इसे खाना शरीर को फाइबर के साथ कई प्रकार मल्टी विटामिन प्रदान करता है।

4. कूटू-Kootu

पोंगल के मौके पर कूटू भी बनाया और खाया जाता है। ये मौसमी कद्दू, शकरकंद और दाल से बनी एक गाढ़ी रसेदार सब्जी जैसा होता है जिसे चावल या इडली के साथ खाया जाता है। इसे लोग कई दिनों तक आराम से रखरखकर खाते हैं। कूटू खाने के फायदे कई हैं जैसे

  • ये शरीर को एनर्जी देने के साथ कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स प्रदान करने वाला है।
  • इसमें दाल का इस्तेमाल प्रोटीन प्रदान करने वाला है।
  • चावल के साथ इसे खाना शरीर को कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन और फाइबर युक्त हेल्दी बाजरे का मीठा पोंगल बनाने की रेसेपी 

5. जीरा बोली-Jeera Boli

दाल, नारियल और गुड़ से बनी ये डिश कुरकुरी मिठाई की तरह होती है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। इसे खाने के भी अपने ही फायदे हैं जैसे

  • दाल प्रोटीन प्रदान करने के साथ एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
  • नारियल हेल्दी फैट और कई प्रकार के मिरल्स से भरपूर होते हैं और इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट करते हैं।
  • गुड़ में कैल्शियम मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो कि हड्डियों के लिए हेल्दी है और शरीर को मजबूती प्रदान करने वाला।

तो इस प्रकार से पोंगल पर ये 5 डिश बनाए और खाए जाते हैं जो कि सेहत को कई समस्याओं से बचा सकते हैं और इस मौसम में आपको अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Read Next

Black tea: आंख बंद करके न पिएं ये चाय, पहले जान लें पेट के लिए कितनी हेल्दी?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 12:45 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 12:45 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 12:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content