Expert

संथेटिक या नेचुरल पोषक तत्व क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह मिलती है, लेकिन सिंथेटिक या नेचुरल पोषक तत्व इनसे फर्क पड़ता है? आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
संथेटिक या नेचुरल पोषक तत्व क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Synthetic Vs Natural Nutrients Does It Matter In Hindi: अक्सर लोगों को शरीर में पोषक तत्वों की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है और कई बार तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए मल्टीविटामिन्स, आयरन और विटामिन -डी जैसे सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि सिंथेटिक और नेचुरल न्यूट्रिएंट्स में क्या फर्क है? और किसको लेना ज्यादा सही है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सिंथेटिक या नेचुरल पोषक तत्व क्या इससे कोई फर्क पड़ता है?


इस पेज पर:-


सिंथेटिक और नेचुरल पोषक तत्व क्या हैं? - What are synthetic and natural nutrients?

नेचुरल पोषक तत्वों का सोर्स फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, सीड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स को माना जाता हैं। इनमें फाइबर, शरीर के लिए जरूरी एंजाइम्स होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: World Thyroid Day 2025: थायरॉइड मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 5 साबुत अनाज, जानें सेवन का सही तरीका

synthetic vs natural nutrients does it matter in hindi 01 (5)

वहीं, सिंथेटिक पोषक तत्व मानव निर्मित होते हैं। ये नेचुरल पोषक तत्वों के नेचुरल न्यूट्रिएंट्स की नकल कर बनाए जाते हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

सिंथेटिक या नेचुरल पोषक तत्व क्या फर्क पड़ता है? - Synthetic or natural nutrients, what difference does it make?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण के इलाज के लिए लोगों को सिंथेटिक पोषक तत्व की कमी को प्रभावी तरीके से कम करने और इलाज के लिए किया जाता है। इसका सेवन कभी-कभी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पोषक तत्व मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने में कैसे मदद करते हैं? एक्सपर्ट से जानें

वहीं, नेचुरल न्यूट्रिएंट्स के लिए और लंबे समय के लिए स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी फल, सब्जियों, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

नेचुरल या सिंथेटिक पोषक तत्व क्या है फायदेमंद? - Which is more beneficial, natural or synthetic?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अक्सर लोग शरीर में पोषक तत्वों की कमी से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन कमियों को दूर करने के लिए अक्सर लोगों को सिंथेटिक पोषक तत्वों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन लंबे समय के लिए देखा जाए तो नेचुरल न्यूट्रिएंट्स से युक्त फल, सब्जियों, नट्स, सीड्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

निष्कर्ष

सिंथेटिक पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर इनको हेल्दी डाइट के साथ लिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। लंबे समय के लिए देखा जाए तो नेचुरल न्यूट्रिएंट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

बदलते मौसम में पेट खराब हो जाता है? इन 9 डाइट टिप्स से पाएं राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 24, 2025 08:17 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 24, 2025 08:17 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 24, 2025 08:17 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS