Feeling Bloated After Eating Causes: बहुत से लोग जब भोजन करते हैं, तो इसके कुछ समय बाद वे फूला हुआ महसूस करते हैं। उनका पेट फूल जाता है और उन्हें असजता महसूस होती है। भोजन के बाद पैदा होने वाली इस स्थिति को ब्लोटिंग कहते हैं। जो आमतौर भोजन के खराब पाचन या पेट में गैस का संकेत देती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाना खाने के तुरंत बाद पेट क्यों फूलता है? इसका क्या कारण हो सकता है? साथ ही इससे छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खाना खाने के बाद ब्लोटिंग के कारण (khana khane ke baad pet fulne ka karan), साथ ही कुछ छुटकारा पाने के उपाय बताएं हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
खाना खाने के बाद पेट क्यों फूलता है- khana khane ke baad pet kyon fulta hai
डॉ. अल्का के अनुसार ब्लोटिंग हमारे द्वारा बनाए गए भोजन और गलत कॉम्बिनेशन का अंतिम परिणाम है। हम भोजन पकाने से लेकर, खाने तक कई गलतियां करते हैं। जिनकी वजह से उन्हें पचाना में दिक्कत होती है और पेट में गैस बनती है। पेट में गैस का परिणाम ही पेट फूलने या ब्लोटिंग के रूप में नजर आता है। इससे आपको भारी, फूला हुआ और काफी असहज महसूस हो सकता है।
खाना खाने के बाद पेट फूलने का क्या कारण है- Causes of bloating after eating
1. स्नैक्स में ज्यादा तले हुए फूड्स का सेवन
अक्सर लोग शाम स्नैक्स में तले-भुने और ज्यादा नमकीन फूड्स का सेवन करते हैं। लेकिन इन्हें पचाना बहुत मुश्किल होता है। इनकी वजह से हमाना पाचन भी धीमा हो जाता है, ये फूड्स फर्मेंट हो कर पेट में गैस का कारण बनते हैं। जिसका परिणाम ब्लोटिंग के रूप में देखने को मिलता है।
इसे भी पढें: जीभ की सफाई का पेट की सेहत से क्या कनेक्शन है? जानें क्यों जरूरी है रोज जीभ साफ करना
2. भोजन के बीच में गैप रखते हैं
भूख होने पर भी न खाने, बहुत समय तक कुछ न खाने या भूखा रहने की वजह पेट में गैस बनती है। यह खासकर वात और पित्त प्रकृति वाले लोगों के साथ में होता है।
3. भोजन के साथ में फल खाना
पके हुए और कच्चे फूड्स दोनों का ही पचने का समय अलग-अलग होता है। जब आप भारी भोजन करते हैं तो इससे पचने में अधिक समय लगता है, वहीं फल या कच्ची सब्जियां जल्दी पच जाते हैं। लेकिन जब आप इनका साथ में सेवन करते हैं, तो यह पाचन में गड़बड़ का कारण बनते हैं और पेट में गैस का निर्माण होता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढें: खाना खाने के बाद बैठना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
खाना खाने के बाद ब्लोटिंग से बचने के उपाय- how to prevent bloating after eating tips in hindi
ब्लोटिंग से बचने के आपको इन बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा शरीर में त्रिदोष का असंतुलन भी पाचन संबंधी समस्याओं और पेट में गैस का कारण बन सकता है। जिससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने दोष के अनुसार कुछ मसले अपने आहार में शामिल कर सकते हैं जैसे...
- वात दोष के लिए : जीरा
- पित्त दोष के लिए : सौंफ के बीज
- कफ दोष के लिए : अजवाइन
इन मसालों को आप पानी में उबालकर भोजन करने के बाद घूंट-घूंट कर पी सकते हैं। इससे गैस के निर्माण को रोकने और ब्लोटिंग से बचने में मदद मिलेगी।
All Image Source: Freepik
Read Next
सेलेब्रिटी हों या नौकरीपेशा युवा, क्यों बढ़ रहे हैं सुसाइड के मामले? मनोवैज्ञानिक से समझें कारण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version