धंसे गालों को भरने के लिए क्या खाएं?

Food to Eat for Sunken Cheeks: सूखे और पिचके हुए गाल लुक को पूरा खराब कर देते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से गाल भरे हुए और गोलू-मोलू नजर आएंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
धंसे गालों को भरने के लिए क्या खाएं?


Food to eat for sunken cheeks in hindi: चेहरे की सुंदरता का अहम हिस्सा होते हैं गाल। जब गाल भरे हुए, गोल और चमकदार होते हैं, तो व्यक्ति का चेहरा ज्यादा स्वस्थ और आकर्षक लगता है। लेकिन कई लोगों को धंसे हुए गाल (sunken cheeks) की समस्या होती है, जिससे उनका चेहरा थका हुआ, कमजोर और उम्र से बड़ा दिखता है। धंसे गाल कई कारणों से हो सकते हैं। इसमें शरीर का कम वजन, पोषण की कमी, उम्र बढ़ना, तनाव और कुछ गंभीर बीमारियां शामिल हैं। अगर आपका वजन कम है और पतले है, तो हो सकता है कि आपके गाल पचके हुए हो। ऐसे में आप अपने गालों को स्वस्थ और गोलमटोल बनाने के लिए अच्छे और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इससे स्किन में वसा और पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहती है। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।

धंसे गाल होने के प्रमुख कारण

अगर आपके गाल धंसे हुए हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इसमें शामिल हैः

  • कम वजन या अचानक वजन घटना
  • प्रोटीन और फैट की कमी
  • उम्र के साथ कोलेजन की कमी
  • अत्यधिक तनाव या चिंता
  • धूम्रपान और शराब का सेवन अधिक मात्रा में कम करना
  • पानी कम पीने के कारण

गोलमटोल गालों के लिए खाएं ये चीजें

1. साबुत अनाज

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थों जैसे ओट्स और साबुत गेहूं शरीर को ऊर्जा देने और पेट की सफाई के लिए बहुत अच्छा होता है। जब आपका पाचन तंत्र सही रहता है, तो स्किन पर स्वयं निखार आ जाता है। साथ ही रक्त सभी पोषक तत्वों शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचा पाता है। साबुत अनाज में आप सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल का भी सेवन कर सकते हैं। यह त्वचा के नुकसान को कम करके आपको स्वस्थ और मोटा बनाने में मदद कर सकता है, जिससे आपके गाल भी थोड़े भरे हुए नजर आ सकते हैं। इसके लिए आप क्विनोआ और बाजरा भी खा सकते हैं। 

sunken-cheeks

2. अंडे 

अंडे में रेटिनॉल और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अंडे के सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन आपकी कोशिकाओं के विकास और डेड सेल्स केल निर्माण में सहायता करता है। इसे आप रोजाना उबालकर खा सकते हैं। अंडे की जर्दी में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह भी गालों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। 

3. एलोवेरा

चेहरे की इलास्टिसिटी बढ़ाने के लिए एलोवेरा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इससे गालों में चमक और पानी की मात्रा बनी रहती है। एलोवेरा के सेवन से गालों की झुर्रियों को कम करने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। रोज कम से कम 1-2 चम्मच एलोवेरा खाना आपकी सेहत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आप चाहे तो एलोवेरा रस भी पी सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन्स, एमिनो एसिड्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

इसे भी पढे़ं- सूखे और पिचके गालों से हैं परेशान? मोटे और भरे हुए गालों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

4. डेयरी उत्पाद 

वजन बढ़ाने और गालों भरने के लिए आप डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें वसा और कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें विटामिन डी और रेटिनॉल होता है। दरअसल विटामिन डी आपकी स्किन और इम्यून सिस्टम में सुधार करता है। यह आपकी त्वचा को झुर्रियों और ढीलापन को दूर करता है। इससे कोलेजन का उत्पादन अधिक होता है, जो गालों में स्वस्थ वसा बनाता है। अगर आपको दूध पीने में परेशानी है, तो आप स्मूदी, शेक और दही का सेवन कर सकते हैं। 

sunken-cheeks

5. स्मूदी का सेवन

वजन बढ़ाने के लिए आप प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर स्मूदी पी सकते हैं। यदि आपके गाल पतले हैं, तो आप अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा लें। आप चाहे तो फुल-फैट दही, फल और नट्स को साथ में ब्लेंड करके मिल्कशेक बना सकते हैं। वजन बढ़ने से गाल मोटे हो सकते हैं। स्वस्थ कैलोरी के लिए आप अखरोट और प्रोटीन पाउडर भी पी सकते हैं। 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

1. गालों की मसल्स बढ़ाने के लिए आप फेस एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। फेस मसाज की मदद से भी गाल स्वस्थ हो सकते हैं। 

2. अधिक से अधिक पानी पीने से भी शरीर स्वस्थ रहता है। 

3. डाइट में अधिक से अधिक प्रोटीन और कैलोरी का सेवन करें। 

निष्कर्ष

धंसे हुए गाल किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में यह पोषण की कमी, खराब डाइट या गलत जीवनशैली का परिणाम होता है। हेल्दी, संतुलित और न्यूट्रिएंट रिच डाइट से गालों को स्वाभाविक रूप से भरा और आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही योग, एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है।

FAQ

  • धंसे गाल किन कारणों से होते हैं?

    किसी भी व्यक्ति के धंसे गाल कई कारणों से होते हैं। धंसे गाल आमतौर पर पोषण की कमी, अत्यधिक वजन घटना, उम्र बढ़ना, पानी की कमी, मानसिक तनाव या किसी बीमारी जैसे ट्यूबरकुलोसिस या कैंसर की वजह से हो सकते हैं। अगर आपके गाल बिना किसी कारण अचानक से धंस रहे हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात जरूर करें।
  • क्या सिर्फ वजन बढ़ाने से गाल भर जाते हैं?

    आपके शरीर का वजन बढ़ना इस बात का संकेत नहीं देता है कि आपका वजन बढ़ेगा या नहीं। वजन बढ़ाने के साथ खाने में हेल्दी फैट और प्रोटीन युक्त डाइट जरूरी है जिससे चेहरे की मांसपेशियों को भी पोषण मिले। जब चेहरे की मांसपेशियों पोषित होती हैं, तो गाल भी तेजी से भरते हैं।
  • क्या उम्र बढ़ने से धंसे गाल होना सामान्य है?

    इस सवाल का जवाब सरल भाषा में हां है। उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन और फैट कम हो जाता है जिससे गाल धंस सकते हैं, पर सही डाइट और स्किन केयर से इसे रोका जा सकता है।

 

 

 

Read Next

दांतों के लिए सोडा पीना कई तरह से हो सकता है नुकसानदायक, जानें डॉक्टर से

Disclaimer