सर्दियों में इन 6 हरी सब्जियों को जरूर करें डाइट में शामिल, मिलेगा भरपूर पोषण और बीमारियों से होगा बचाव

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद (Green Leafy Vegetables Benefits in Hindi) मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में इन 6 हरी सब्जियों को जरूर करें डाइट में शामिल, मिलेगा भरपूर पोषण और बीमारियों से होगा बचाव


Green Leafy Vegetables for Winters in Hindi: हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। इसलिए सभी लोगों को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। वैसे तो हर मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। लेकिन, सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। सर्दियों में इनका सेवन करना भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद (Green Leafy Vegetables Benefits in Hindi) मिलती है। आपको भी अपनी विंटर डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में कौन-सी हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables for Winters) खानी चाहिए?

सर्दियों में जरूर खाएं ये हरी पत्तेदार सब्जियां- Green Leafy Vegetables You Should Eat in Winters in Hindi

सर्दियों में आप पालक, मेथी, धनिया, मूली, सरसों और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

palak-inside

1. पालक खाएं- Palak for Winters

सर्दियों में आपको अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करना चाहिए। पालक में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी6 अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आप पालक का सेवन सब्जी, स्मूदी, जूस या सलाद के रूप में कर सकते हैं। पालक के परांठे भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में पालक (Palak Benefits for Winters in Hindi) खाने से आपको पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। पालक संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

2. सरसों का साग खाएं- Mustard Leaves for Winters

सर्दियों में सरसों का साग आसानी से मिल जाता है। इस मौसम में सरसों का साग खाना बेहद लाभकारी होता है। सरसों का साग विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सरसों का साग सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद (Mustard Leaves Benefits in Hindi) होता है। सरसों का साग खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त बनती है। सरसों का साग हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां, रहेंगे स्वस्थ और नहीं पड़ेंगे बीमार

3. केल का सेवन करें- Kale Vegetable for Winters

केल भी एक हरी पत्तेदार सब्जी है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। केल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, कॉपर, मैंगनीज और कैल्शियम से भरपूर होता है। आप केल का सेवन सब्जी, सलाद, सूप आदि के रूप में कर सकते हैं। केल पाचन से जुड़ी समस्याओं (Kale Benefits for Digestion) को दूर करता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। केल खाने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। केल में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

4. मूली की पत्तियों का सेवन करें- Radish Leaves Benefits for Winters

सर्दियों में मूली खूब मिलती है। मूली के साथ ही, इसकी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं। आपको अपनी विंटर डाइट में मूली की पत्तियों को जरूर शामिल करना चाहिए। मूली की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। मूली की पत्तियां पाचन के लिए फायदेमंद होती हैं। मूली की पत्तियां रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत (Radish Leaves to Boost Immunity) बनाती हैं। ये पत्तियां खून को साफ करने में भी मदद करती हैं।

5. ब्रोकली का सेवन करें- Broccoli for Winters

ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ब्रोकली को हड्डियों (Broccoli for Bone Health) के लिए अच्छा माना जाता है। आपको सर्दियों में ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। आप ब्रोकली को सब्जी, सलाद या सूप की रूप में ले सकते हैं। ब्रोकली फाइबर, विटामिन ई, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। सर्दियों में ब्रोकली खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं पालक और धनिया का जूस, जानें इसके 5 फायदे 

6. हरी प्याज खाएं- Green Onion for Winters

हरी प्याज ( Green Onion in Hindi) सेहत के लिए लाभकारी होती है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। हरी प्याज खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू आदि से बचाव होता है। इसमें एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं से लड़ने में सहायक होते हैं। आप हरी प्याज का सूप बनाकर पी सकते हैं। या इसकी सब्जी खा सकते हैं।
सर्दियों में ब्रोकली, हरी प्याज, मूली की पत्तियां, पालक, सरसों के साग और केल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं और कई बीमारियों से बचाती हैं।

Read Next

सर्दियों में बच्चों के दूध में मिलाएं काजू, बादाम और मखाने का पाउडर, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer