
एनीमिया होने पर शरीर में विटामिन-बी12, फोलिक एसिड, आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे रेड ब्लड सेल्स का निर्माण घट जाता है। इस वजह से थकान, चक्कर आना, कमजोरी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। एनीमिया होने पर कई चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिसमें से एक है नारियल पानी। नारियल पानी में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन क्या वाकई नारियल पानी पीना एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है? इस सवाल का जवाब हम आगे लेख में जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ, विकास नगर स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
एनीमिया में नारियल पानी पीना चाहिए?- Is It Good To Drink Coconut Water In Anemia
- न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि एनीमिया में मरीजों को नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। नारियल पानी में आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आयरन के एब्सॉर्ब होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं।
- नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है।
- नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, एनीमिया के लक्षण जैसे थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।
- न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि सिर्फ नारियल पानी पीने से ही एनीमिया का इलाज नहीं हो सकता। अगर हीमोग्लोबिन कम है, तो डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह से आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंट जरूर लें और हेल्दी डाइट का सेवन करें।
एनीमिया में नारियल पानी पीना क्यों फायदेमंद है?- Benefits Of Drinking Coconut Water In Anemia
- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज रिव्यू एंड रिसर्च के एक अध्ययन के मुताबिक, नारियल पानी में आयरन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद पोषक तत्व हैं।
- इससे यह संकेत मिलता है कि नारियल पानी पीने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने की प्रक्रिया हेमटोपोइजिस (Hematopoiesis) को सपोर्ट मिलता है।
- नारियल पानी में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं और एनीमिया के कारण होने वाली कमजोरी को दूर करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेटिव तत्व, कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं।
निष्कर्ष:
नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है जो शरीर को हाइड्रेट रखती है और एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद करती है, लेकिन यह एनीमिया का इलाज नहीं है। डाइट में हरी सब्जियां, आयरन और जरूरी सप्लीमेंट्स को भी शामिल करना जरूरी है ताकि एनीमिया का इलाज हो सके।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 21, 2025 12:38 IST
Published By : Yashaswi Mathur