विटामिन ई (Vitamin E) को त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए इस विटामिन का इस्तेमाल ढेर सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। चेहरे पर प्राकृतिक चमक और निखार लाने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप विटामिन ई ट्रीटमेंट (Vitamin E Skin Treatment) का सहारा ले सकती हैं। पार्लर में ये ट्रीटमेंट आपको बहुत मंहगा पड़ता है, जबकि घर में आप बिना किसी खर्चे के इस ट्रीटमेंट को आसानी से कर सकती हैं।
आमतौर पर बढ़ती उम्र और प्रदूषण के कारण चेहरे की त्वचा ढीली होने लगती है और झुर्रियां, झाइयां, दाग-धब्बे, रूखेपन जैसी तमाम समस्याओं के कारण चेहरा आपकी उम्र से पहले ही बूढ़ा लगने लगता है। सबसे पहले बुढ़ापे के लक्षण चेहरे से ही नजर आना शुरू होते हैं। आजकल 30 की उम्र के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनों की ही त्वचा खराब रही हैं। त्वचा पर विटामिन ई के प्रयोग के जादुई परिणाम देखे गए हैं। आइए आपको बताते हैं घर पर विटामिन ई ट्रीटमेंट करने का आसान तरीका, जिससे आपको रातोंरात आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे।
चेहरे के लिए विटामिन ई ट्रीटमेंट (Vitamin E Treatment for Face)
विटामिन ई का तेल (Vitamin E Oil) बाजार में कैप्सूल और शीशी में आसानी से उपलब्ध है। ये तेल थोड़ा गाढ़ा होता है, इसलिए इसका उपयोग रात में सोते समय करना ही ठीक रहता है। इसके अलावा रात में विटामिन ई ट्रीटमेंट करने से सुबह तक त्वचा में इसके मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी तरह अवशोषित हो जाते हैं, जिसके कारण सुबह आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं। इस तर घर पर करें विटामिन ई ट्रीटमेंट।
इसे भी पढ़ें:- पुदीने से घर पर ही बनाएं ये 5 हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स, त्वचा की हर समस्या होगी दूर
- रात में सबसे पहले चेहरे पर फेस वॉश लगाएं और गुनगुने पानी से इसे धोएं।
- अगर आप प्योर विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें 2-3 बूंद दूसरे तेल जैसे- बादाम का तेल (Almond Oil), जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) या कोकोनट ऑयल (Coconut Oil) को मिलाकर इसे थोड़ा पतला बना लें।
- विटामिन ई ऑयल के साथ इनमें से कोई भी एक तेल मिक्स कर के सीरम जैसा बना लें।
- इस सीरम को उंगलियों के इस्तेमाल से चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं।
- सीरम को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे चेहरे की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और त्वचा विटामिन ई को अच्छी तरह अवशोषित करेगी।
- अब ऑयल को त्वचा पर 20 मिनट सूखने दें इसके बाद ही लेटें या सोएं।
- सुबह उठकर त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें और फिर नहाएं।
- आपका विटामिन ई ट्रीटमेंट पूरा हो गया।
- विटामिन ई के इस ओवरनाइट ट्रीटमेंट का परिणाम अगली सुबह ही आपके चेहरे पर नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:- त्वचा की इन 4 समस्याओं का कारण बनती है आपकी खराब डाइट, जानें खूबसूरत त्वचा के लिए बेस्ट डाइट
विटामिन ई ट्रीटमेंट के फायदे (Benefits of Vitamin E Treatment)
- विटामिन ई ट्रीटमेंट से आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ता है और निखार आता है।
- इस ट्रीटमेंट से आपके चेहरे के रोमछिद्र (स्किन पोर्स) में भरी हुई गंदगियां बाहर निकल जाती हैं और त्वचा अच्छी तरह साफ हो जाती है।
- विटामिन ई के प्रयोग से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और नई स्किन सेल्स का विकास तेजी से होता है।
- सप्ताह में 2 बार ये ट्रीटमेंट करने से चेहरे पर सभी तरह के दाग-धब्बे धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं।
- विटामिन ई ऑयल चेहरे के कील-मुंहासों की समस्या खत्म होती है और चेहरा बेदाग हो जाता है।
Read more articles on Skin Care in Hindi