सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 5 तरीकों से करें हरे अंगूर का इस्तेमाल, चेहरे पर दिखेगा असर

हरे अंगूर न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इन्हें चेहरे पर लगाने के भी अनेक फायदे हैं। यहां जानिए हरे अंगूर को चेहरे पर कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 5 तरीकों से करें हरे अंगूर का इस्तेमाल, चेहरे पर दिखेगा असर

सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हरे अंगूर का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। छोटे से दिखने वाले हरे अंगूर पोषक तत्वों का पावर हाउस होते हैं, इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। अंगूर खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें खाने से शरीर को पोषण मिलता है लेकिन अगर आप सर्दियों में स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हरे अंगूरों का इस्तेमाल चेहरे की रंगत निखारने के लिए कर सकते हैं। इस मौसम में हरे अंगूरों का उपयोग करके आप अपनी त्वचा को नेचुरली सुपरचार्ज कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 5 तरीकों से हरे अंगूर का इस्तेमाल (green grapes uses to get glowing skin in winter) करना बता रहे हैं।

स्किन को निखारने के लिए हरे अंगूरों का इस्तेमाल - How To Use Green Grapes For Skin In Hindi

1. अंगूर और शहद का फेस मास्क - Grape and Honey Face Mask

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको 8 से 10 हरे अंगूरों को पीसना होगा। इसके बाद पिसे हुए अंगूर के पेस्ट में आधा चम्मच शहद मिलाकर फेस मास्क का पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ें। समय पूरा होने के बाद गुनगुने या ताजे पानी से धो लें। विटामिन C के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंगूर और शहद का ये फेस मास्क आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करेगा और चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: नेचुरल ग्लो पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें गुलाब के फूलों का इस्तेमाल

2. अंगूर और ब्राउन शुगर स्क्रब - Grape and Brown Sugar Scrub

अंगूर का स्क्रब बनाने के लिए आपको ताजे हरे अंगूरों को मैश कर के पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट में 1 चम्मच ब्राउन शुगर मिलाकर अपनी स्किन पर अच्छे से स्क्रब करें। अंगूर से बने इस स्क्रब का इस्तेमाल पूरे शरीर पर किया जा सकता है। अंगूर और ब्राउन शुगर के स्क्रब से डेड स्किन दूर होगी और त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

grapes

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे कम करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे, दूर होगी समस्या

3. अंगूर और बेसन फेस मास्क - Grape and Besan Face Mask

बेसन स्किन के लिए फायदेमंद है ये तो सभी जानते हैं लेकिन जब आप हरे अंगूर के पेस्ट के साथ महीन पिसा हुआ बेसन मिलाकर फेस मास्क तैयार करेंगे तो इसका स्किन पर बहुत अच्छा इफेक्ट होगा। बेसन और अंगूर के फेस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। इस मास्क के इस्तेमाल से स्किन अंदर से साफ होगी और चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा।

4. अंगूर और ओट्स फेस मास्क - Grape and Oats Face Mask

त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 1 बार अंगूर और ओट्स का फेस मास्क जरूर लगाएं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच हरे अंगूर का पेस्ट, 1 चम्मच ओट्स का आटा और 5 बूंदें बादाम तेल की जरूरत होगी। सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करके फेस मास्क तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद साफ करें। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरा हाइड्रेट और मॉइश्चराइज होगा।

5. अंगूर और मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क - Grape and Multani Mitti Face Mask

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 1 चम्मच हरे अंगूर का पेस्ट और गुलाबजल चाहिए होगा। सभी चीजों को एक बाउल में मिक्स करके फेस मास्क का पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद फेस मास्क ताजे पानी से साफ करें। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन अंदर से साफ होगी और ग्लोइंग नजर आएगी।

इन घरेलू उपायों को अपनाकर  आप अपनी त्वचा को सर्दी के मौसम में ग्लोइंग बना सकते हैं। हरे अंगूर में मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

बालों पर लगाएं ग्रीन एप्पल हेयर मास्क, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer