Fruits and Vegetables to Boost Immunity in Hindi: मानसून के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यही वजह है कि इस मौसम में अधिकतर लोग संक्रमण, एलर्जी और बीमारियों की चपेट में आते हैं। मानसून में सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू होना बेहद आम है। लेकिन इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां (Monsoon Diseases in Hindi) भी लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए आपको अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अक्सर लोग नट्स, सीड्स आदि का सेवन करते हैं। आप चाहें तो कुछ सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन करके भी मानसून में अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट (Monsoon me Immunity Boost Krne ke Tips) कर सकते हैं। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियां-
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियां
टॉप स्टोरीज़
1. संतरा- Orange to Boost Immunity in Hindi
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरा, नींबू, अंगूर या मौसंबी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। आपको बता दें कि विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है और आपका बीमारियों से बचाव होता है।
2. जामुन- Jamun to Boost Immunity in Hindi
जामुन, मानसून में खाया जाने वाला एक फल है। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है। जामुन में मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मानसून में जामुन खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। अगर आप रोजाना जामुन का सेवन करेंगे, तो इससे संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाव होगा।
जामुन के अलावा, आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रास्पबेरी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, बीमारियां रहेंगी दूर
3. आलूबुखारा- Plum to Boost Immunity in Hindi
मानसून में अधिकतर लोग आलूबुखारे का सेवन भी करते हैं। आलूबुखारा, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है। मानसून में इस फल को खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आलूबुखारा, कब्ज से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
4. ब्रोकली- Broccoli to Boost Immunity in Hindi
ब्रोकली, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, फाइबर और मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के भी पाए जाते हैं। मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली, पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप इस मौसम में ब्रोकली का सलाद या सूप का सेवन करेंगे, तो आपका संक्रमण आदि से बचाव होगा।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये 4 स्मूदी, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
5. लौकी- Bottle Gourd to Boost Immunity in Hindi
लौकी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता है। लेकिन लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौकी में मौजूद पोषक तत्व आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। मानसून में लौकी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और संक्रमण आदि से आपका बचाव होगा। लौकी में कैलोरी और फैट कम होता है, जो वजन को नियंत्रण रखने में भी मदद करता है।