Smoothie to Boost Immunity in Hindi: मानसून में हम सभी को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से हम सभी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इसके अलावा, इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं भी काफी परेशान करती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अक्सर लोग इम्यूनिटी बूस्टिंग सिरप आदि का सेवन करते हैं। आप चाहें तो मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्मूदी या जूस का सेवन भी कर सकते हैं। मानसून में इन जूस को पीने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, आप जल्दी से बीमार भी नहीं पड़ेंगे। तो आइए, जानते हैं मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-सी स्मूदी पीनी चाहिए।
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्मूदी- Smoothie to Boost Immune System in Monsoon
1. संतरा और हल्दी स्मूदी
मानसून में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप संतरा और हल्दी से बनी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। संतरे में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो इंफेक्शन और बैक्टीरिया से बचाते हैं। अगर आप इस स्मूदी को पिएंगे, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
- इस स्मूदी को बनाने के लिए आप संतरे का रस निकाल लें।
- इसमें शहद, चुटकीभर हल्दी और अदरक का रस डालें।
- अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।
- रोजाना इस स्मूदी को पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलेगी।

2. ओट्स और पालक स्मूदी
मानसून में ओट्स, पालक और अलसी की स्मूदी पीने से भी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकते हैं। ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना इस स्मूदी का सेवन करेंगे, तो इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर में भी सुधार होगा। अलसी के बीजों में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
- इस स्मूदी को बनाने के लिए आधा कप ओट्स लें।
- साथ ही, एक कप पालक लें।
- अब ओट्स, पालक और अलसी के बीजों को पीस लें।
- आप इस स्मूदी को रोज सुबह पी सकते हैं।
- ओट्स और पालक में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
3. ग्रीन स्मूदी
मानसून में ग्रीन स्मूदी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। ग्रीन स्मूदी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना इस स्मूदी का सेवन करेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसके लिए आप कीवी, पालक, ककड़ी और नींबू आदि का उपयोग कर सकते हैं। इन सभी को मिक्स करके ग्रीन स्मूदी बनाई जा सकती है। अगर आप रोजाना ग्रीन स्मूदी पिएंगे, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा। साथ ही, आप जल्दी से मौसमी बीमारियों की चपेट में भी नहीं आएंगे।
- इस स्मूदी को बनाने के लिए आप पालक, ककड़ी और कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इन सभी को मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
- फिर इसे छान लें और रोज सुबह पी लें।
- आप इसमें नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं।

4. बादाम की स्मूदी
मानसून में बादाम की स्मूदी पीने से भी आप हेल्दी रह सकते हैं। बादाम विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स होता है। अगर आप मानसून में रोजाना बादाम स्मूदी पिएंगे, तो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
- इसके लिए आप रातभर 10-12 बादाम पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह एक गिलास दूध लें।
- इसमें बादाम डालें और फिर ग्राइंड कर लें।
- अब आप रोज सुबह इस स्मूदी का सेवन कर सकते हैं।
- इस स्मूदी को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आप भी इन स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी इंग्रीडिएंट से एलर्जी है, तो उसे लेने से बचें। इन स्मूदी को रोजाना पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।