गोजी बेरी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

रेड डायमंड या गोजी बेरी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, आप शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसकी चाय का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गोजी बेरी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी


गोजी बेरी जिसका उत्पादन चीन में सबसे ज्यादा होता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। गोजी बेरी (Goji Berry) को सुपर फूड माना जाता है। इस फल के गुणों के कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोजी बेरी का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में लाभदायक माना जाता है। गोजी बेरी में एंटी-एजिंग, ग्लूकोज विनियमन और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने वाले गुण होते हैं। कहा जाता है कि करीब 2 हजार सालों से इसका इस्तेमाल औषधीय जड़ी बूटी के रूप में किया जाता रहा है। गोजी बेरी लाल रंग का एक छोटा फल होता है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और शक्तिशाली औषधीय गुण पाए जाते हैं। जामुन जैसे होने वाले इस फल को सुखाकर या पाउडर के रूप में भी बाजारों बेचा जाता है। कई जगहों पर इसे वुल्फबेरी भी कहा जाता है, गोजी बेरी का वैज्ञानिक नाम लिसियम बरबरम है। इसका इस्तेमाल एंटी एजिंग गुणों के कारण बेहद ज्यादा किया जाता है, इसके अलावा आंखों, लीवर, गुर्दे और फेफड़ों को मजबूत करने के लिए भी या बेहद फायदेमंद माना जाता है।

गोजी बेरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Goji Berry Nutrition Facts)

goji-berry-nutrition-facts

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाने वाली गोजी बेरी में अनेकों पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गोजी बेरी में फाइबर, आयरन और विटामिन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसीलिए इसका सेवन खून की कमी जैसी समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। गोजी बेरी में एंटीऑक्सिडेंट यौगिक भी मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। गोजी बेरी में पाए जाने वाले प्रमुह पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।

  • प्रोटीन
  • कैलोरी
  • फैट
  • कार्बोहाइड्रेट
  • शुगर
  • फाइबर
  • आयरन
  • विटामिन ए, सी
  • ऑक्सीडेंट
  • अमीनों एसिड 
  • सोडियम 

गोजी बेरी की चाय (Goji Berry Tea)

goji-berry-tea

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाने वाली गोजी बेरी की चाय का सेवन भी फायदेमंद होता है। वजन घटाने से लेकर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने के लिए लोग अक्सर इस चाय का सेवन करते हैं। गोजी बेरी में मौजूद सभी पोषक तत्वों का लाभ लेने के लिए उन्हें भिगो कर इस्तेमाल करना अच्छा होता है। लोग इसका इस्तेमाल सूखे मेवे की जगह चाय बनाकर भी करते हैं। नियमित रूप से उचित मात्रा में गोजी बेरी की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गोजी बेरी का उपयोग सूप, चाय आदि के रूप में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसे सूखे मेवे की तरह इस्तेमाल करने की जगह पर चाय या सूप के रूप में इस्तेमाल करना सही होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी सलाद में एक साथ खाते हैं खीरा और टमाटर? जानें ये कॉम्बिनेशन कितना सही और कितना गलत

गोजी बेरी की चाय बनाने का तरीका (How to Make Goji Berry Tea?)

how-to-make-goji-berry-tea

गोजी बेरी को पानी के साथ मिलाकर इसकी चाय तैयार की जाती है। लोग अपने स्वाद के अनुसार इस चाय में अदरक आदि का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि इसे बनाने में चाय की पत्तियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता, लेकिन इस रंग चाय जैसा दिखता है इसलिए इसे चाय के नाम से जाना जाता है। इसकी चाय तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ सूखे गोजी बेरी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आप गोजी बेरी की चाय बनाने के लिए आधा कप सूखी गोजी बेरी ले लें और साफ पानी रख लें। गोजी बेरी की चाय आसानी से तैयार करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • एक कप चाय बनाने के लिए एक चम्मच सूखी गोजी बेरी लें।
  • इसे चाय के प्याले या कप में पानी डालकर भिगो दें।
  • इसे लगभग 3 से 4 घंटे के लिए भिगोने के लिए रखें।
  • अब इस बेरी में उबलता हुआ पानी डाल दें।
  • उबलता हुआ पानी डालने के बाद गोजी बेरी को छान लें।
  • आप चाहें तो इसमें अदरक के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं।

गोजी बेरी की चाय के फायदे (Goji Berry Tea Benefits)

goji-berry-benefits

वैसे तो गोजी बेरी का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसकी चाय का नियमित और पर्याप्त मात्रा में सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। गोजी बेरी में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोजी बेरी के सेवन से होने वाले फायदे इस प्रकार से हैं।

1. गोजी बेरी की चाय का सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट इम्यूनिटी को बढाने का काम करते हैं और शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए अधिक सक्षम बनाते हैं। गोजी बेरीज में बड़ी मात्रा में विटामिन ए और सी होते हैं, जो सामान्य सर्दी से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: World Food Safety Day: खाने-पीने की गलतियों से होती हैं सैकड़ों बीमारियां, जानें WHO के 5 फूड सेफ्टी टिप्स

2. गोजी बेरी की तरह से ही इसकी चाय के सेवन से भी स्किन को फायदा मिलता है। स्वस्थ और सुन्दर त्वचा के लिए गोजी बेरी की चाय का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। गोजी बेरी में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो एक आवश्यक फाइटोकेमिकल होता है। गोजी बेरी में मौजूद बीटा-कैरोटीन स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। बीटा-कैरोटीन का इस्तेमाल कर ही तमाम तरह के सौन्दर्य उत्पाद भी बनाये जाते हैं। गोजी बेरी की चाय का सेवन करने से स्किन को होने वाले लाभ इस प्रकार हैं।

  • स्किन को हेल्दी रखने में उपयोगी।
  • जलन जैसी समस्या में फायदेमंद।
  • एंटी एजिंग गुणों से भरपूर।
  • सूर्य की किरणों से बचाने में फायदेमंद।

3. एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोजी बेरी का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारियों के खतरे को कम करता है। गोजी बेरी में विटामिन सी, ज़ेक्सैन्थिन और कैरोटेनॉइड सहित उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने के लिए जाने जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट ट्यूमर के विकास को धीमा करते हैं, सूजन को कम करते हैं और शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। ड्रग डिज़ाइन, डेवलपमेंट एंड थेरेपी जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोजी बेरी ट्यूमर के विकास को रोक सकती है और कैंसर के उपचार की प्रभावशीलता को बढाने में बेहद फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें: काली मिर्च के ज्यादा सेवन से हो सकते हैं ये 5 नुकसान

4. गोजी बेरी का सेवन डिप्रेशन, तनाव और नींद की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। गोजी बेरी की चाय या इसका रस पीने से शरीर की मनोदशा और उर्जा दोनों संतुलित रहती है। 2016 में हुए एक शोध में यह पाया गया था कि गोजी बेरी का सेवन करने वाले लोगों में चिंता, तनाव और नींद से जुड़ी समस्याएं बेहद कम होती हैं। गोजी बेरी की चाय का सेवन लगभग 15 दिन करने के बाद न्यूरोलॉजिकल और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में भी बेहद सुधार आया था। इसका सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्या में भी फायदा मिलता है।

5. आंखों की सेहत के लिए गोजी बेरी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित और संतुलित सेवन से मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्या से बचने में लाभ मिलता है। गोजी बेरी के सेवन से रक्त में एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ावा मिलता है, जो मैक्युला (रेटिना के मध्य क्षेत्र) के हाइपोपिगमेंटेशन को रोकता है, और रेटिना को होने वाले नुकसान से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बचाव में मदद करते हैं ये 5 फूड्स, डायटीशियन स्वाति बाथवाल से जानें इनके फायदे

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। गोजी बेरी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं होती है लेकिन इसका सेवन संतुलित तरीके से ही करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की राय जरूर लें। अगर आपके पास खानपान और सेहत से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर कोई सवाल है तो आप उसे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेज सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

World Food Safety Day: खाने-पीने की गलतियों से होती हैं सैकड़ों बीमारियां, जानें WHO के 5 फूड सेफ्टी टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version