Doctor Verified

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज करें इन 5 फलों का सेवन, पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

Fruits for Relief From Constipation in Hindi: अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में इन 5 फलों को जरूर शामिल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज करें इन 5 फलों का सेवन, पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर


Fruits for Relief From Constipation in Hindi: कब्ज आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। हर व्यक्ति कभी-न-कभी कब्ज का सामना जरूर करता है। जी मिचलाना, पेट में भारीपन महसूस होना, पेट में ऐंठन, पेट में दर्द, मल त्याग के दौरान दर्द होना, मल का सख्त होना और उल्टी आदि कब्ज के मुख्य लक्षण होते हैं। जब कब्ज की वजह से सुबह-सुबह पेट साफ नहीं हो पाता है, तो व्यक्ति पूरे दिन परेशान और चिड़चिड़ा रहता है। ऐसे में जब किसी को कब्ज बनती है, तो वे मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग तरह के चूर्णों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन चूर्ण या पाउडर, शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए फलों का सेवन कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कब्ज होने पर कौन-से फल खाने चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन से जानते हैं-

कब्ज होने पर कौन-से फल खाएं?- Fruits for Constipation in Hindi

1. सेब- Apples Can Relieve Constipation

अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें। सेब में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। आपको बता दें कि 200 ग्राम सेब में लगभग 4.8 ग्राम फाइबर होता है। आपको हमेशा छिलका वाला सेब खाना चाहिए, क्योंकि यह ज्यादा फायदेमंद होता है। होपकिंस मेडिसिन की एक रिपोर्ट की मानें, तो सेब में पेक्टिन भी होता है, जो मल की कठोरता को कम करने में मदद करता है। इससे मल नरम बनता है और आसानी से बाहर निकल जाता है।

pears for constipation

2. नाशपाती- Pears Can Relieve Constipation

नाशपाती भी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। कब्ज होने पर रोजाना नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद होता है। 178 ग्राम नाशपाती में लगभग 5.5 ग्राम फाइबर होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। फाइबर आंतों में मल को नरम बनाकर, मल त्याग को आसान बनाता है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए। नाशपाती खाने से पेट से जुड़े कई अन्य रोग भी दूर होते हैं।

3. अंजीर- Figs Can Relieve Constipation

अंजीर एक फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में अगर कोई अंजीर का सेवन करें, तो उसे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। 50 ग्राम अंजीर में लगभग 7.3 ग्राम फाइबर होता है, जो आंतों के लिए काफी अच्छा होता है। अगर रोज सुबह अंजीर फल का सेवन किया जाए, तो पुरानी कब्ज भी दूर हो सकती है। आप चाहें तो सूखा अंजीर (Dry Fig for Constipation in Hindi) भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज होने पर इन 4 तरीकों से करें अंजीर का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट

4. पपीता- Papaya Can Relieve Constipation

पपीते को भी कब्ज के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो रोज सुबह खाली पेट पपीते का सेवन कर सकते हैं। पपीता खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि इसमें पपेन नामक पाचक एंजाइम होता है, जो मल त्याग में मदद करके कब्ज को दूर करता है।

5. कीवी- Kiwi Can Relieve Constipation

कब्ज होने पर कीवी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। कीवी में हाई फाइबर और विटामिन सी होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आपको बता दें कि एक मीडियम आकार के कीवी में 2 ग्राम फाइबर होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाता है। यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट की मानें, तो कीवी खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा दिला सकता है पपीता, जानें सेवन का तरीका

अगर आप भी कब्ज या पेट से जुड़ी अन्य दिक्कतों से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करें। ये फल कब्ज की दवाई नहीं है, लेकिन इनका सेवन करने से पेट और आंतों का स्वास्थ्य सही रहता है, जिससे कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Read Next

मानसून में केला खाना चाहिए या नहीं? जानें किस मौसम में केला खाना होता है अधिक फायदेमंद

Disclaimer