हमारे आस-पास प्रकृति की दी हुई कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन हमारी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। जैसे कि रोजना 1 कली लहसुन खाना हमें कई बीमारियों से बचा सकता है। इस घरेलू नुस्खे को किसी आम इंसान ने नहीं बल्कि, खुद एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने ट्राई किया है। हालही में एक इंस्टा पोस्ट में उन्होंने शेयर किया कि वे 4 हफ्तों से रोज 1 लहसुन खा रही हैं और ये उनके लिए एक इम्यूनिटी बूस्टर पावर हाउस फॉर्मूले की तरह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि इसे खाना आसान नहीं होता लेकिन अगर आप ये कर जाएं, तो आपको कई फायदे अपने शरीर में महसूस होंगे। क्या हैं ये लाभ जानते हैं 4 हफ्ते तक रोज एक लहसुन खाने के फायदे (Roj ek kali lahsun khane ke fayde)
View this post on Instagram
4 हफ्ते तक रोज एक लहसुन खाने से क्या होता है?
Soha Ali Khan बताती हैं कि पिछले चार हफ्तों से वह अपनी सुबह की शुरुआत एक छोटे से कच्चे लहसुन के टुकड़े से कर रही हैं। यह प्राचीन ज्ञान आज भी मजबूत है। इसे रोज खाली पेट खाना इसके जादुई यौगिक एलिसिन (allicin) को सक्रिय करने करने में मदद करता है। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जैसे कि
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
रोज सुबह एक लहसुन की कली का सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। दरअसल, एलिसिन एक ऐसा कंपाउंड है जो कि आपके इम्यून सेल्स को एक्टिवेट करने के साथ आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचा सकता है। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को बार-बार सर्दी जुकाम की दिक्कत रहती है या फिर एलर्जी होती है उनके लिए यह फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में लहसुन खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें खाने का सही तरीका
पेट की सेहत अच्छी रहती है
रोज सुबह एक लहसुन की कली को चबाकर खाना और एक गिलास पानी पीना पाचन क्रिया को तेज करने में मदद कर सकता है। ये पेट की परतों को भी हेल्दी रखता है, साथ ही पेट के कीड़ों को भी मारता है और बॉडी डिटॉक्स में मददगार है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या में भी कम करने में मददगार है। तो इसे घरेलू नुस्खे को आप ट्राई कर सकते हैं।
सूजन कम करने में मददगार
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि लहसुन एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि शरीर के सूजन के कम करने के साथ आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या फिर मांसपेशियों में तनाव की समस्या रहती है उनके लिए लहसुन की एक कली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
कैसे और कब खाएं लहसुन की कली?
जैसा कि सोहा अली खान ने बताया है आपको करना यह है कि रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट लहसुन की एक कली चबाकर खाना है। अगर आप इसे चबाकर नहीं खा पा रहे हैं तो इसे कुचलकर दस मिनट के लिए रख सकते हैं और फिर इसे निगल जाएं और एक गिलास पानी पी लें।
इसे भी पढ़ें: सुबह के समय उंगलियों में अकड़न क्यों होती है? हो सकते हैं ये 5 कारण
किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए
अगर आप रक्त पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, पेट में संवेदनशीलता है या आपने हाल ही में कोई सर्जरी करवाई है या फिर आपने करवाने की प्लानिंग की है तो आपको इस घरेलू उपाय से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप सेहत से जुड़ी किसी भी बीमारी से गुजर रहे हैं तो बिना डॉक्टर से बात किए इसके सेवन से बचें।
अंत में एक्ट्रेस का सुझाव है कि दांतों को अच्छी तरह ब्रश करें और बाद में अच्छी मात्रा में माउथवॉश करें क्योंकि आपके मुंह से लहसुन की बू आ सकती है। लेकिन, अगर आप हेल्दी हैं तो आपको भी यह घरेलू उपाय जरूर ट्राई करना चाहिए।