Doctor Verified

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए करें लहसुन का सेवन, जल्दी मिलेगा फायदा

Garlic Benefits in High BP: लहसुन में मौजूद प्रीबायोटिक गुण हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए करें लहसुन का सेवन, जल्दी मिलेगा फायदा


Benefits Of Garlic in High Blood Pressure: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बना रहता है। इस समस्या में डॉक्टर भी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की सलाह देते हैं। शुरुआत में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाने से आप इस परेशानी से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। हाई बीपी की वजह से हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट समेत कई गंभीर कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर में लापरवाही बरतने से स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस बीमारी में दवाओं का सेवन करने के साथ सही दिनचर्या, हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई बीपी में लहसुन खाने के फायदे और सही तरीका।

हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन खाने के फायदे- Benefits Of Garlic in High Blood Pressure in Hindi

बहुत ज्यादा तनाव, नींद की कमी, डाइट में गड़बड़ी और अनियमित जीवनशैली हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण माने जाते हैं। शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज अगर सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg है, तो इसे सामान्य ब्लड प्रेशर या नार्मल ब्लड प्रेशर कहते हैं। लेकिन अगर यह रेंज सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की पहचान करने के लिए समय-समय पर इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। 

Benefits Of Garlic in High Blood Pressure

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं कि, "हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन का सेवन रामबाण होता है। लहसुन में मौजूद प्रीबायोटिक गुण हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अर्क का सेवन ब्लड वेसल्स को ठीक रखने में मदद करता है।  लहसुन का नियमित रूप से सुबह के समय सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर में बहुत फायदा मिलता है।"  इसके अलावा लहसुन में इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो हार्ट को बीमारियों से बचाने में बहुत मदद करते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के टिप्स- High Blood Pressure Prevention in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए जीवनशैली और खानपान में जरूरी सुधार करने की सलाह भी दी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर समय पर इलाज जरूर करान चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे करें गेंदे के फूल का इस्तेमाल, मिलेगा जल्दी फायदा

Disclaimer