बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसे करें लहसुन के जूस का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

Garlic Juice for Hair: बालों में लहसुन का जूस लगाने से बाल मजबूत, लंबे और घने होते हैं, जानें लगाने का सही तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 07, 2023 21:34 IST
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसे करें लहसुन के जूस का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Garlic Juice for Hair Growth: महिला हो या पुरुष बालों से जुड़ी समस्याओं दोनों में ही आम हैं। कम उम्र में बाल सफेद होने से लेकर बाल झड़ने की समस्या इन दिनों आम है। बालों को इन परेशानियों से बचाने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार बहुत जरूरी है। बालों को हेल्दी बनाने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन में विटामिन बी, विटामिन सी, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए लहसुन के जूस के फायदे।

बालों के लिए लहसुन जूस के फायदे- Garlic Juice for Hair Growth in Hindi

लहसुन में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों को हेल्दी बनाने और मजबूती देने के साथ-साथ डैंड्रफ, ड्राईनेस जैसी गंभीर परेशानियों से बचाने का भी काम करते हैं। बालों में नेचुरल प्रोटीन का निर्माण बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन का जूस बालों में नियमित रूप से लगाने से आपके बाल घने और मजबूत होते हैं। बालों को दोबारा उगाने के लिए भी लहसुन के जूस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

garlic benefits for hair

इसे भी पढ़ें: बालों पर लगाएं सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे

लहसुन का जूस बालों में लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. बालों की ग्रोथ बढ़ाए

बालों को लंबा और घना बनाने के साथ ही दोबारा बाल उगाने के लिए भी लहसुन के जूस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में मौजूद गुण बालों की रिग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

2. डैंड्रफ से छुटकारा

बालों और स्कैल्प में गंदगी के कारण डैंड्रफ की समस्या होती है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों में लहसुन का जूस लगाना बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से बालों में इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प और बालों में जमा डैंड्रफ दूर होता है।

3. हेयर फॉल में फायदेमंद

हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए बालों में और स्कैल्प पर लहसुन का जूस लगाना बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन के जूस में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

4. बालों की मजबूती बढ़ाए

बालों को मजबूत बनाने के लिए भी लहसुन के जूस का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। लहसुन के जूस में सेलेनियम और सल्फर पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाने में बहुत उपयोगी होते हैं।

बालों में कैसे लगाएं लहसुन का जूस?- How To Use Garlic Juice On Hair?

बालों में लहसुन का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। लहसुन का जूस भी बालों में सीधे लगाया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियां लें और इन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करके जूस तैयार कर लें। अब इस जूस में एक चम्मच नारियल या जैतून का तेल मिलाएं और बालों के साथ स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: प्याज और लहसुन के छिलकों से बनाएं हेयर ऑयल, बाल बनेंगे लंबे और घने

बालों में लहसुन का जूस सीधे लगाने पर आपके स्कैल्प में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसका सीधे इस्तेमाल करने की जगह नारियल तेल और जैतून के तेल के साथ ही इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की समस्या होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer