
Garlic Soaked In Water Overnight Benefits In Hindi: लहसुन भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। हम में से अधिकतर लोग हम सभी अपनी दाल और सब्जी में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इतेमाल करते हैं। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फयदेमंद होता है। लहसुन में विटामिन बी, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। कई लोग सुबह खाली पेट लहसुन की कली को चबाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर लहसुन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इस पानी का सेवन करें, तो यह शरीर के लिए ये बहुत लाभदायक होता है। जी हां, रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन भिगोया हुआ पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है। आज इस लेख में डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानेंगे लहसुन
रातभर लहसुन को पानी में भिगोकर पीने के फायदे - Garlic Soaked In Water Overnight Benefits In Hindi
इम्यूनिटी मजबूत बनती है
लहसुन में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। लहसुन को रातभर पानी में भिगोकर, सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है
लहसुन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन भिगोया पानी मल त्याग में होने वाली परेशानी दूर होती है और पेट भी साफ रहता है। इससे पेट में गैस और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
रोज सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, लहसुन में कुछ ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और वजन कम होता है।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन कैसे खाएं? जानें डाइटीशियन से
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
लहसुन को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, लहसुन में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
बॉडी डिटॉक्स होती है
अगर आप रातभर लहसुन को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें, तो इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। दरअसल, लहसुन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना लहसुन भिगोया हुआ पानी पीने से किडनी फंक्शनिंग में सुधार होता है। साथ ही शारीरिक भी कमजोरी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: Garlic Lemon Juice: बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करेगा लहसुन और नींबू का जूस, साफ हो जाएंगी नसें
रातभर लहसुन को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी या परेशानी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।