Doctor Verified

आयुर्वेदिक औषधि पिप्पली के फायदे, नुकसान, सेवन का तरीका और अन्य जानकारियां जानें आयुर्वेदाचार्य से

आयुर्वेद में पिप्पली एक कई गुणों से भरपूर औषधि है, जिसका सेवन आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदे-नुकसान और सेेवन का तरीका- 
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेदिक औषधि पिप्पली के फायदे, नुकसान, सेवन का तरीका और अन्य जानकारियां जानें आयुर्वेदाचार्य से


Long Pepper Benefits Side Effects And Ways To Eat in Hindi: आयुर्वेद का महत्व लोगो में बढ़ता जा रहा है। देश से लेकर विदेश में रहने वाले लोग स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग जड़ी बूटीयों का सेवन कर रहे हैं। आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी बूटीयां हैं, जिसका सेवन अलग-अलग समस्याओं को दूर करने और स्वस्थ रहने के लिए किया जाता है, जिसमें पिप्पली (Long Pepper) भी शामिल है। पिपप्ली आयुर्वेद में एक पावरफूल औषधि के रूप में जानी जाती है, जिसे अक्सर अग्नि दीपक भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि यह आपके पाचन को तेज करता है और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है। आयुर्वेद में इसका सेवन अलग-अलग समस्याओं के लिए किया जाता है। इस जड़ी बूटी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की है। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि आयुर्वेद के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) नाम की स्पेशल सीरीज चला रहा है। इस सीरिज में हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगें। आज की इस सीरीज में हम आपको पिप्पली खाने के फायदे, नुकसान और सेवन के तरीके के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

पिप्पली क्या है? - What is Long Pepper in Hindi?

आयुर्वेद में पिप्पली एक खास जड़ी-बूटी है, जिसे कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। पिप्पली को आयुर्वेद में मागदी, कृष्णा, वैदेही, चपला और कणा जैसे नामों से जाना जाता है। पिप्पली को आयुर्वेद में अग्नी दीपक, वरिश्य और टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है। आयुर्वेद में कई प्रमुख गुण होते हैं, जिसमें मदुर रस (मीठा रस), कटुर रस (तीव्र रस), और गर्म तासीर होती हैं। यह जड़ी बूटी वात और कफ नाशक होती है, जो पाचन में सुधार करने और दस्त की समस्या को दूर करने के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: गले से जुड़ी समस्याएं दूर करेगा काली मिर्च, पिप्पली और सोंठ का मिश्रण, इस तरह से करें सेवन

पिपली खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? - What Are The Benefits Of Long Pepper in Hindi?

पिप्पली का सेवन शरीर के अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं-

  1. पाचन में सुधार: पिप्पली आपके पाचन तंत्र को एक्टिव करती है और गैस, अपच, जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। यह शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद होती है।
  2. वात और कफ नाशक: पिप्पली वात और कफ को खत्म करने में मदद करती है, जिससे सांस से जुड़ी समस्याओं के साथ खांसी और जुकाम की समस्या से भी राहत मिलती है।
  3. सांस की समस्याओं में राहत: पिप्पली का सेवन सांस, कास, दमा, और अन्य सांस संबंधित समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करत है। यह पुरानी खांसी और सर्दी-जुकाम में भी काफी प्रभावी है।
  4. मोटापा और फैट को कंट्रोल करें: पिप्पली का सेवन शरीर के फैट को जलाने में मदद करता है, और यह वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने के लिए इसे शहद के साथ खाना ज्यादा प्रभावी माना जाता है, क्योंकि यह फैट, कफ और सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
  5. इम्यूनिटी बढ़ाएं: पिप्पली का सेवन करने से शरीर के इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाता, जिससे इंफेक्शन और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  6. याददाश्त तेज करें: पिप्पली का सेवन मेधा वरदक यानी स्मृति और मानसिक शक्ति को बढ़ाने वाला माना जाता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।

वजन घटाने के लिए पिप्पली का सेवन कैसे करें? - How To Take Long Pepper For Weight Loss in Hindi?

पिप्पली का सेवन मोटापा कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। पिप्पली आपके शरीर में जमा फैट कम करने, सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है। शहद के साथ पिप्पली का सेवन करने से मोटापा घटाने में मदद मिलती है। आप रोज सुबह खाली पेट शहद में पिप्पली पाउडर मिलाकर खा सकते हैं, इससे आपके शरीर का वजन कम होने में मदद मिलेगी।

Long Pepper

पिप्पली का सेवन कैसे करें? - How To Eat Long Pepper in Hindi?

पिप्पली का सेवन आप अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है, जैसे चूर्ण, टैबलेट या पाउडर के रूप में। पिप्पली खाने का सबसे आम तरीका है, शशहद के साथ इसके पाउडर को खाना, जिससे आपके शरीर में कफ, सांस से जुड़ी समस्याओं औऱ ज्वर को खत्म करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, पिप्ली का सेवन आप पानी में घोलकर भी कर सकते हैं या डॉक्टर की सलाह पर इसे अन्य औषधियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पिप्पली मूल और तुलसी का मिश्रण है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कैसे करना है सेवन

पिप्पली के साइड इफेक्ट्स - Side Effects Of Long Pepper in Hindi

पिप्पली के सेवन से कोई खास साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन, इसका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में पिप्पली खाने से ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में पिप्पली का सेवन शरीर में गर्मी को बढ़ा सकता है, जिससे शरीर में गर्मी और पित्त में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को पित्त की समस्या हो तो उसे पिप्पली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, या डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।

क्या पिप्पली लिवर के लिए अच्छी है? - Is Long Pepper Good For Liver in Hindi?

पिप्पली का सेवन आपके लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। यह लिवर को साफ रखने में मदद करती है और शरीर में किसी भी तरह की गंदगी को बाहर निकालने में प्रभावी है। हालांकि, लिवर की किसी गंभीर समस्या से पीड़ित व्यक्ति को पिप्पली का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

पिप्पली एक प्रभावी और फायदेमंद जड़ी बूटी है, जो आयुर्वेद में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों का इलाज करने में मदद करती है। इसका सेवन पाचन, सांस से जुड़ी समस्याओं, मोटापा दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। हालांकि पिप्पली का सेवन सही मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए नारियल तेल और लौंग से बनाएं नेचुरल माउथ वॉश, मिलेंगे कई लाभ

Disclaimer