How To Eat Pippali And Harad To Clear Your Stomach in Hindi: आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। खासकर कब्ज और अपच जैसी स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को काफी परेशान करने लगी हैं। सुबह ठीक तरह से पेट साफ न होने के कारण सिर्फ आपको पेट से जुड़ी समस्या नहीं होती है, बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। ऐसे में सुबह एक बार में पेट साफ करने के लिए आयुर्वेद में पिप्पली और हरड़ को फायदेमंद माना गया है। तो आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि सुबह एक बार में पेट साफ नहीं होता है तो पिप्पली और हरड़ का सेवन कैसे करना चाहिए?
पिप्पली और हरड़ एक साथ खाने के फायदे - Benefits of Eating Pippali And Harad Together in Hindi
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: पिप्पली और हरड़ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और सही तरीके से पचता है।
- कब्ज से राहत: ये दोनों जड़ी-बूटियां आंत की सफाई करती हैं और मल को नरम बनाती हैं, जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
- शरीर को डिटॉक्स करें: हरड़ शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतों को साफ रखा जा सकता है।
- भूख में सुधार: पिप्पली का सेवन भूख बढ़ाने में मदद करती है, खासकर जब किसी को पाचन से जुड़ी समस्या होती है।
- गैस और ब्लोटिंग से राहत: पिप्ली और हरड़ का सेवन पेट में गैस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह मिश्रण ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है।

पेट साफ करने के लिए पिप्पली और हरड़ का सेवन कैसे करें? - How To Consume Pippali And Harad in Hindi?
सुबह एक बार में पेट साफ करने के लिए आप पिप्पली और हरड़ का सेवन हमेशा सही मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में पिप्पली और हरड़ का सेवन पेट में जलन और परेशान का कारण बन सकता है। पिप्पली और हरड़ का सेवन आप अलग-अलग तरह से कर सकते हैं, जैसे-
1. पाउडर के रूप में
पिप्पली और हरड़ का सेवन आप चूर्ण के रूप में कर सकते हैं। इसे खाने के लिए आप पिप्पली और हरड़ को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह खाली पेट गुनगुन पानी के साथ लें। अगर आप चाहे तो इसे थोड़े से शहद के साथ भी ले सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में शहद लेने से बचें।
इसे भी पढ़ें: पेट साफ करने के लिए जीरा का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 5 तरीके और फायदे
2. चाय के रूप में
पिप्पली और हरड़ का सेवन आप चाय के रूप में कर सकते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए आप इनके पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। एक कप पानी में पिप्पली औ हरड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। इस पानी को उबालकर आधे कप होने तक पकाए और फिर छान कर इसे पी लें। ये आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है, जिससे पेट साफ होता है।
निष्कर्ष
पिप्पली और हरड़ जैसी नेचुरल जड़ी बूटी आपके पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी प्रभावी होता है। इनके नियमित सेवन से न सिर्फ कब्ज की समस्या दूर होती है, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik