बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। आज देश के बड़े शहरों के लोगों में गंजेपन की समस्या बढ़ने लगी है। इसके पीछे आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारको के साथ ही कई अन्य वजह भी जिम्मेदार हो सकती हैं। दरअसल, स्ट्रेस और बालों की साफ-सफाई पर ध्यान न देना भी इसकी एक बड़ी वजह मानी जाती है। बाजार में बालों के झड़ने को रोकने व दोबारा नए बालों को उगाने के लिए कई तरह की थेरेपी और इलाज उपलब्ध हैं। लेकिन, आप घरेलू व आयुर्वेदिक उपायों से भी इस समस्या को काफी हद तक रोक सकते हैं। मध्य प्रेदश के सरकारी अस्पताल में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपिक गौर के मुताबिक आप पिप्पली से बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए पिप्पली के फायदे और इसे उपयोग करने का तरीका।
बालों का झड़ना रोकने में पिप्पली के फायदे - Pippali Benefits For Hair Loss In Hindi
डैंड्रफ और स्किन इंफेक्शन को करें दूर
डैंड्रफ और स्कैल्प का इंफेक्शन बालों के झड़ने की एक मुख्य वजह माने जाते हैं। स्कैल्प पर होने वाले इंफेक्शन सूजन की वजह बनते है और इससे बालों का झड़ना तेज हो जाता है। पिप्पली में एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प को फंगस और बैक्टीरिया से दूर रखती है। बालों के झड़ने की समस्या में आप स्कैल्प को साफ और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
बालों की जड़ों को मजबूत बनाएं
बालों के झड़ने की मुख्य वजह जड़ों का कमजोर होना माना जा सकता है। पिप्पली में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इससे समय से पहले झड़ते बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। पिप्पली से बना हेयर मास्क नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बालों को मजबूती मिलती है।
बालों के विकास को उत्तेजित करता है
पिप्पली बालों के रोम को उत्तेजित करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। पिप्पली में सक्रिय यौगिक खोपड़ी में रक्त परिसंचरण को बढ़ाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बालों के रोमों को पोषक तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति मिलती है। यह बढ़ा हुआ रक्त प्रवाह बालों के रोमों को फिर से जीवंत करता है, जिससे मजबूत और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। इस लाभ का लाभ उठाने के लिए, पिप्पली को अपने आहार या सामयिक उपचार में शामिल करने पर विचार करें।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
पिप्पली में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, यह फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स की वजह से बालों के पोषक तत्वों में कमी आती है और बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। यह समस्या बालों के झड़ने की वजह मानी जा सकती है। इससे बचने के लिए आप पिप्पली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों का झड़ना रोकने के लिए पिप्पली का इस्तेमाल कैसे करें - How To Use Pippali For Hair Loss In Hindi
- इसके लिए आप करीब दो चम्मच पिप्पली का पाउडर लें।
- इस पाउडर को करीब तीन से चार बड़े चम्मच नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें।
- हेयर वॉश करने के बाद आप इस तेल से स्कैल्प पर मसाज करें।
- इस तेल को रातभर बालों पर लगा रहने दें।
- अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश करें।
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद में पिप्पली जड़ी बूटी है बेहद प्रभावशाली, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 10 फायदे
बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप पौष्टिक आहार का सेवन करें। यदि बालों का झड़ना कम होता है। यदि, बालों के झड़ने की समस्या अधिक है तो ऐसे में आप किसी स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।