Doctor Verified

क्या करी पत्ते का तेल लगाने से बाल कम झड़ते हैं? एक्सपर्ट से जानें

बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग करी पत्ते का तेल लगाते हैं। लेकिन क्या वाकई करी पत्ते के तेल से बाल झड़ना कम होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या करी पत्ते का तेल लगाने से बाल कम झड़ते हैं? एक्सपर्ट से जानें


Curry Leaves Oil For Hair: अस्वस्थ खानपान और जीवनशैली के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बालों का झड़ना इनमें सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। खाने में पोषक तत्वों की कमी होने से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना बढ़ सकता है। इसके अलावा, गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने और बालों की देखभाल ठीक से न करना भी झड़ते बालों की वजह बन सकता है। ऐसे में करी पत्ता बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बालों के लिए करी पत्ते का सेवन करना और इसका तेल लगाना दोनों फायदेमंद माने जाते हैं। कई लोग झड़ते बालों की समस्या को रोकने के लिए करी पत्ते का तेल लगाते हैं। लेकिन क्या वाकई करी पत्ते का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-28T004231.390

क्या करी पत्ते का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है? Can Applying Curry Leaves Oil Reduce Hair Fall

एक्सपर्ट के मुताबिक, करी पत्ते का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। रोज करी पत्ते का तेल लगाने से बालों के झड़ने को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसे झड़ते बालों की समस्या के लिए अकेला इलाज नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही, हेल्दी डाइट लेना और हेयर केयर करना भी जरूरी है।

बालों के लिए करी पत्ते का तेल कैसे फायदेमंद है? How Curry Leaves Oil Beneficial For Hair

हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Hair Health

करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण दे सकते हैं। ये पोषक तत्व बालों के रोम को मजबूत करते हैं और ओवरऑल हेयर हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इससे बालों में मजबूती रहती है और स्कैल्प से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होने लगती हैं।

स्कैल्प मॉइस्चराइज रहती है- Moisturize Scalp

जब करी पत्तों को तेल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो ये पत्ते स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने, रूसी और रूखेपन को रोकने में मदद करते हैं, जो कि बालों के झड़ने में बड़े कारणों में से एक हैं। स्कैल्प मॉइस्चराइज रहने से नए बालों को उगने में मदद मिलती है। इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।

इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल में प्याज और करी पत्ता पकाकर बालों में लगाएं, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

बालों का झड़ना कम होता है- Helps To Reduce Hair Fall

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के लिए कारण समय से पहले बालों के पतले होने की समस्या हो सकती है। लेकिन करी पत्ते का तेल लगाने से यह समस्या कम होती है। करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं।

बाल की ग्रोथ होती है- Helps In Hair Growth

बालों की ग्रोथ के लिए भी करी पत्ते का तेल लगाया जा सकता है। नियमित रूप से करी पत्ते के तेल को लगाने से बाल की ग्रोथ में मदद मिलती है और बालों का टूटना कम होता है। लेकिन इसका असर हर व्यक्ति और बालों के झड़ने के कारण के मुताबिक भी अलग-अलग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- औषधीय गुणों से भरपूर हैं करी पत्ते, जानें इसकी तासीर और फायदे-नुकसान

निष्कर्ष

करी पत्ते का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। करी पत्ते के तेल के उपयोग के साथ बैलेंस्ड डाइट और बालों की सही देखभाल हर फैक्टर पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा, स्ट्रेस मैनेज करने और सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। इन्हें फॉलो करने से आपको बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। अगर आपको लंबे समय से हेयर फॉल हो रहा है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

FAQ

  • क्या करी पत्ते बालों का झड़ना रोक सकते हैं?

    करी पत्ते बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए इसे तेल या हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बालों को पोषण मिलेगा और बालों की अन्य समस्याएं भी कम होंगी।
  • करी पत्ता हेयर मास्क कैसे बनाएं?

    सबसे पहले 2 चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह एक मुट्ठी ताजे करी पत्तों को मेथी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसमें आधा कप दही मिलाएं और बालों पर लगाएं। इससे बालों में शाइन आएगी और बाल मजबूत बनेंगे।
  • करी पत्ते का तेल बालों पर लगाने से क्या फायदे होते हैं?

    करी पत्ते का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बालों में मजबूती आती है। यह तेल बालों में शाइन बढ़ाने और बालों को सॉफ्ट व स्मूद बनाने में मदद करता है। इसे लगाने से स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या भी कम होती है।

 

 

 

Read Next

डैंड्रफ के लिए बेहद फायदेमंद है फिटकरी, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Disclaimer

TAGS