Doctor Verified

क्या दही बालों को झड़ने से रोकता है? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग बालों का झड़ना रोकने के लिए बालों पर दही लगाते हैं। लेकिन क्या दही वाकई बालों का झड़ना कम करता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दही बालों को झड़ने से रोकता है? जानें एक्सपर्ट से


Can curd remove split ends: घरेलू नुस्खों में दही का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इसे त्वचा और बालों के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में दही मसाज करने से त्वचा में निखार बना रहता है। इसे फेस मास्क और स्क्रब बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। बालों के लिए भी दही कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बालों पर दही के हेयर मास्क लगाए जाते हैं। इसके अलावा, इसे स्कैल्प मसाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कई लोग मानते हैं कि बालों पर दही लगाने से हेयर फॉल कम होता है। दही से मसाज करने से बालों की जड़े मजबूत होती है और बालों का झड़ना कम होता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-10T184411.247

क्या दही बालों को झड़ने से रोकता है? Does curd reduce hair fall

एक्सपर्ट के मुताबिक, बालों के लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है कि इसे लगाने से बाल झड़ना कम होते हैं। दही में प्रोटीन के साथ लैक्टिक एसिड और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपको तनाव लेने, हार्मोन इंबैलेंस या किसी हेल्थ इशु के कारण हेयर फॉल हो रहा है, तो दही से बालों का झड़ना कम नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लगाएं दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क, जानें तरीका

बालों पर दही लगाने के फायदे- Benefits of Applying Curd For Hair

हेयर वॉश करने से पहले बालों में दही लगाना फायदेमंद माना जाता है। इससे हेयर टेक्सचर इंप्रूव होता है और बाल सॉफ्ट व शाइनी बनते हैं। स्कैल्प में दही से मसाज करने से ड्राईनेस कम होती है और डैंड्रफ भी कंट्रोल होता है। इससे मसाज करने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कंट्रोल होता है। अगर आपको स्कैल्प में पसीना ज्यादा आता है, तो शैंपू से पहले दही से मसाज जरूर करें। इससे स्कैल्प को ठंडक मिलती है और पसीना कंट्रोल होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्कैल्प मसाज के लिए सप्ताह में दो बार दही लगाना भी काफी होगा। इससे बालों की जड़े भी मजबूत होती हैं।
  • अगर आपको कोई हार्मोनल इशु, पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस या किसी मेडिकल कंडीशन से हेयर फॉल है तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि इन समस्याओं में बालों में दही लगाना फायदेमंद नहीं होगा।
  • स्कैल्प हेल्थ को बूस्ट करने और बालों को हेल्दी रखने के लिए दही बालों पर लगाना फायदेमंद होगा।
  • दही को आप बालों पर नेचुरल कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों में नेचुरल शाइन आएगी।
  • अगर आपको लगातार कई सप्ताह से हेयर फॉल हो रहा है, तो आपको बिना देरी किये तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बालों पर दही और मुलेठी का पेस्ट लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जावेद हवीब से जानें लगाने का तरीका

बालों पर दही कैसे इस्तेमाल करें?

बालों के लिए दही कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे स्कैल्प मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आपको शैंपू करने से एक घंटा पहले इसे स्कैल्प पर मसाज करना है। शाइनी और सॉफ्ट बालों के लिए आप दही में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। बालों की मजबूती के लिए दही में एलोवेरा जेल डालकर मसाज करना ज्यादा फायदेमंद होगा।

निष्कर्ष

बालों के लिए दही इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसे शैंपू से पहले स्कैल्प मसाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, दही बालों पर लगाने से हेयर फॉल कंट्रोल नहीं होता है। बालों पर दही लगाने से बाल सॉफ्ट और स्मूद बनते हैं। इससे बालों को मजबूती मिलती है और हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। लेकिन, अगर आपको कोई स्कैल्प इंफेक्शन या स्कैल्प से जुड़ी समस्या है, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर इसे ट्राई करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या दही से बालों का झड़ना कम होता है?

    एक्सपर्ट के मुताबिक, इसका कोई प्रमाण नहीं है कि इसे लगाने से बाल झड़ना कम होते हैं। दही में प्रोटीन के साथ लैक्टिक एसिड और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं।
  • बालों में दही कितनी देर तक लगाए रखें?

    बालों पर आधे घंटे से एक घंटे तक दही लगाकर रख सकते हैं। इससे बालों में शाइन आती है और बाल सॉफ्ट होते हैं। दही से हेयर मास्क बनाकर भी बालों में लगाया जा सकता है। 
  • बालों के लिए दही का उपयोग कैसे करें?

    बालों पर दही कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे स्कैल्प मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आपको शैंपू करने से एक घंटा पहले इसे स्कैल्प पर मसाज करना है। शाइनी और सॉफ्ट बालों के लिए आप दही में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं।

 

 

 

Read Next

बालों के विकास के लिए दूर्वा घास के लाभ? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer