Expert

बालों पर दही और मुलेठी का पेस्ट लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जावेद हवीब से जानें लगाने का तरीका

जावेद हबीब का कहना है कि दही और मुलेठी को बालों में हेयर मास्क की तरह लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है दही और मुलेठी का मास्क।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर दही और मुलेठी का पेस्ट लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जावेद हवीब से जानें लगाने का तरीका


दही और मुलेठी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दही और मुलेठी का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। दही और मुलेठी जितना सेहत के लिए लाभकारी हैं, उससे कहीं ज्यादा बालों के लिए फायदेमंद होती है। दही और मुलेठी के पोषक तत्व बालों को अंदर से मजबूत बनाकर उनका झड़ना, टूटना और गिरना रोकने में मदद करते हैं। दही और मुलेठी की खासियत को देखते हुए ही आजकल कई ब्रांड्स अपने शैंपू और कंडीशनर में इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन दोनों चीजों का पेस्ट बनाकर भी बालों में लगा सकते हैं। बालों में दही और मुलेठी का पेस्ट कैसे लगाना चाहिए और इसके क्या फायदे हो सकते हैं इसकी जानकारी दे रहे हैं ब्यूटी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब। जावेद हबीब का कहना है कि दही और मुलेठी को बालों में हेयर पेस्ट की तरह लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है दही और मुलेठी का पेस्ट।

सामग्री की लिस्ट

दही- 2 से 3 चम्मच

मुलेठी का पाउडर- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक छोटे बाउल में 2 चम्मच मुलेठी का पाउडर और उतनी ही मात्रा में दही मिलाएं। दही और मुलेठी का पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं।

एक्सपर्ट के मुताबिक दही और मुलेठी के पेस्ट को बालों में आधे घंटे सूखने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बालों की प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप दही और मुलेठी के पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में 1 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन डाइट लेने से हेयर फॉल कंट्रोल हो सकता है? डॉक्टर से जानें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jawed Habib (@jh_hairexpert)

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है दही और मुलेठी

  • एक्सपर्ट का कहना है कि दही और मुलेठी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्कैल्प को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से बालों में डैंड्रफ और जुओं से छुटकारा मिलता है।
  • दही और मुलेठी में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प में होने वाले बैक्टीरिया और डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करते हैं। इसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बालों के झड़ने, टूटने व गिरने की समस्या कम होती है।
  • दही और मुलेठी के पोषक तत्व बालों की डीप कंडिशनिंग करने में मदद करते हैं, जिससे बालों का रूखापन खत्म करने में मदद मिलती है। सप्ताह में 2 बार बालों में दही और मुलेठी लगाने से बाल स्मूथ और ज्यादा चमकदार बनते हैं।
  • उम्र से पहले बाल सफेद होने की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए भी दही और मुलेठी का पेस्ट बहुत फायदेमंद साबित होता है। मुलेठी में कुछ खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बालों पर शहतूत इन्फ्यूज्ड हेयर ऑयल लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

नोट : दही और मुलेठी का पेस्ट बालों में लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको खुजली, जलन या किसी अन्य तरह की परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

हाइलाइट बालों की देखभाल के लिए लगाएं ये 3 होममेड हेयर मास्क, बालों को होगा कम नुकसान

Disclaimer