सर्दी का मौसम आ चुका है, और इसके साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ठंड के मौसम में कई लोगों को सुबह उठने के बाद गले में बलगम होने की समस्या बढ़ जाती है। बलगम के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है और कई बार ये समस्या निमोनिया का कारण भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस समस्या को बढ़ने से पहले ही रोक दें। अगर आपको भी सर्दी के मौसम में बलगम की समस्या होती है, तो घबराएं नहीं डायटिशियन श्रेया गोयल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बलगम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पिप्पली ( Long Pepper ) के काढ़े के बारे में बताया है। आइए जानते हैं बलगम की समस्या दूर करने के लिए पिप्पली का काढ़ा बनाने की रेसिपी और इसके अन्य फायदों के बारे में।
पिप्पली का काढ़ा बनाने की रेसिपी - Long Pepper Kadha Recipe For Bulgum in Hindi
सामग्री -
- पिप्पली (लंबी काली मिर्च) - 1 चम्मच ( पाउडर )
- अदरक - 1 इंच ( कसा हुआ )
- शहद - 1 चम्मच (वैकल्पिक)
- पानी - 2 कप
काढ़ा बनाने की विधि -
- सबसे पहले पिप्पली को कूटकर दरदरा चूर्ण बना लीजिए।
- अब एक पैन में 2 कप पानी डालें और इसे उबाल लें।
- उबलते पानी में पिसी हुई पिप्पली और कसा हुआ अदरक डालें।
- गैस की फ्लेम कम करें और इसे 10 से 15 मिनट तक उबलने दें।
- आपका काढ़ा तैयार है, इसे एक कप में छान लें।
- अगर आप चाहें तो काढ़े में थोड़ा स्वाद जोड़ने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं।
- बस गर्मा-गर्म इस काढ़ा का सेवन करें।
पिप्पली काढ़ा पीने के स्वास्थ्य फायदे - Long Pepper Kadha Health Benefits in Hindi
- सांस से जुड़ी समस्या में इस काढ़ा को पीना फायदेमंद हो सकता है। पिप्पली में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो खांसी और कंजेशन जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
- इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में ये काढ़ा मददगार है, क्योंकि पिप्पली और अदरक के मिश्रण के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है, जिससे खांसी, जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
- पिप्पली के सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। यह पाचन में मदद करता है और सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है।
- लंबी काली मिर्च यानि पिप्पली में में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद कर सकते हैं।
View this post on Instagram
बलगम, खांसी, जुकाम के लिए घरेलू उपचार फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का अगर आप सामना कर रहे हैं, तो इस काढ़ा का सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit : Freepik