दुनियाभर में कई तरह के औषधीय पेड़-पौधे उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है सनाय का पौधा। सनाय को सेना के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसमें फूल काफी ज्यादा होता है। यह दाल और फलियों के परिवार का पौधा है। इसकी 50 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। इस पौधे के कई हिस्सों का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर इसकी पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके पौधे में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज की परेशानियों को दूर करने में असरकारी हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण आंतों की साफ-सफाई में असरकारी होता है। चलिए विस्तार से जानते हैं सनाय के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका-
1. वायरल इंफेक्शन
सनाय के पौधों और पत्तियों के इस्तेमाल से वायरल इंफेक्शन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 से 2 ग्राम सनाय का चूर्ण लें। इसमें 10 मिली करीब आंवला का रस मिक्स करके पिएं। इससे वायरस इंफेक्शन की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - सिरदर्द, जोड़ों में दर्द जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है जंगली बादाम, जानें इसके फायदे, नुकसान और प्रयोग
2. लिवर से जुड़ी बीमारी
सनाय लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरकारी होता है। अगर आप नियमित रूप से 1 ग्राम सनाय के चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
3. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से करे बचाव
सनाय के इस्तेमाल से इर्रिटेबल बाउडल सिंड्रोम का इलाज किया जा सकता है। रिसर्च के अनुसार, सनाय की पत्तियों का इस्तेमाल इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से बचाव के लिए किया जा सकता है। दरअसल, इस समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को पेट में दर्द, डायरिया, कब्ज जैसी परेशानी होती है। सनाय की पत्तियों में लैक्सेटिव का असर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में आपकी मदद करता है। साथ ही यह पेट फूलने और कुपच जैसी परेशानी को दूर करता है।
4. वजन करे कम
सनाय के फूलों और पत्तियों के सेवन से आप अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। इसकी पत्तियों और फूलों से हर्बल चाय बनाकर पिया जा सकता है। हर्बल टी के नियमित सेवन से आप अपने वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसके चाय का सेवन लगातार 1 से 2 सप्ताह से अधिक न करें। चाय के साथ-साथ अपने खानपान को भी सही रखें। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें।
5. स्किन के संक्रमण को करे दूर
सनाय के फूलों और पत्तियों के इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद संक्रमण को दूर किया जा सकता है। स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे नजर आने पर सनाय के पत्तों का पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्किन पर लगाएं। इससे स्किन पर मौजूद संक्रमण नष्ट हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बढ़ती उम्र (एजिंग) के लक्षणों को कम करने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक तरीके, बिना केमिकल पाएं खूबसूरत त्वचा
6. कब्ज से छुटकारा
सनाय के फूलों और पत्तियों से बना काढ़ा पीने से कब्ज की समस्या से राहत पाया जा कता है। यह आपके लिए पेट साफ करने की दवा की तरह कार्य करता है। इसके सेवन से आंतों की गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह आपके बाउल मूवमेंट को बेहतर करता है।
कैसे कर सकते हैं सनाय का इस्तेमाल? (How to Use Sanay)
- सनाय के फूलों और पत्तियों को सूखाकर इसका चूर्ण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सनाय के पत्तों का साग के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।
- सनाय के पत्तों और फूलों से तैयार काढ़े का सेवन किया जा सकता है।
- मार्केट में सनाय के कैप्सूल भी मौजूद हैं।
सनाय का सेवन आप अपनी कई परेशानियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना है। अगर आप अधिक मात्रा में सनाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई अन्य परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए सही मात्रा में सनाय का सेवन करें।
Read More Articles on Ayurveda in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version