Ayurvedic Benefits of Arkmool: हमारी प्रकृति ने हमें पेड़-पौधे और फूलों के रूप में कई जड़ी-बूटियां दी हैं। इन जड़ी-बूटियों को प्राचीन समय से कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें अर्कमूल का नाम भी शामिल है। अर्कमूल एक औषधीय पौधा है जिसे आयुर्वेद में कई दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही, इससे कई बीमारियों में फायदा भी होता है। यह जड़ी-बूटी हमारे लिए कैसे फायदेमंद है। इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है। आइए लेख के माध्यम से एक्सपर्ट से जानें इस खास जड़ी-बूटी के फायदे।
सेहत के लिए अर्कमूल कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Arkmool
भूख बढ़ाने में मदद करे- Boost Appetite
अर्कमूल कटु रस प्रधान होता है। इसे उष्ण वीर्य माना जाता है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती है उनके लिए यह जड़ी-बूटी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से प्राकृतिक रूप से भूख लगती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। अर्कमूल में मौजूद प्राकृतिक रूप भूख बढ़ाने में मदद करते हैं।
घाव भरने में मदद करता है- Wound Healing
अगर शरीर के घाव नहीं भर रहे हैं तो ऐसे में अर्कमूल के फूल फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में चोट पर घाव लगाना फायदेमंद होता है। लेकिन इन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- World Vitiligo Day 2025: सफेद दाग की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
शरीर में गांठे होने पर फायदेमंद- Benefits of Lumps
शरीर में गांठे होने पर भी अर्कमूल के फूल फायदेमंद माने जाते हैं। ये शरीर में गांठ को घोलने और परेशानी कम करने में मदद करते हैं।
त्वचा से जुड़ी समस्याएं- Skin Issues
अर्कमूल में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधित समस्याएं भी ठीक होती हैं। इसे स्किन हेल्थ इंप्रूव करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे आंखों से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से राहत के लिए सरसों के तेल में इस चीज को मिलाकर करें मालिश मिलेंगे कई लाभ, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
शरीर की सूजन कम होती है- Reduce Inflammation
अर्कमूल शरीर में सूजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। इसे जोड़ों के दर्द, पीठ दर्द, गठिया और साइटिका जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वायरल इंफेक्शन में भी अर्कमूल फायदेमंद माना जाता है।
अर्कमूल का ज्यादा सेवन करने के नुकसान- Side Effects of Arkmool
अर्क मूल का इस्तेमाल आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि, कुछ हेल्थ कंडीशन या ज्यादा डोज लेने पर ये जड़ी-बूटी नुकसानदायक हो सकती है। इसके कारण, उल्टी, मतली, दस्त, पेट दर्द और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को इसके कारण भूख न लगना, सिरदर्द या चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक सेहत के लिए अर्क मूल बहुत फायदेमंद है। ये जड़ी-बूटी शरीर की सूजन कम करने में मदद करती है। इसे त्वचा संबंधित समस्याओं और शरीर में गांठे घोलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे भूख बढ़ाने और पाचन संबंधित समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से बात करें।