Doctor Verified

ये एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बढ़ा देगी आपकी इम्यूनिटी, डाइट में आज से ही करें शामिल

Does Eating Harad Boost Immunity In Hindi: हरड़ खाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। लेकिन, ऐसा कैसे होता है? आयुर्वेदाचार्य बता रहे हैं विस्तार में-
  • SHARE
  • FOLLOW
ये एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बढ़ा देगी आपकी इम्यूनिटी, डाइट में आज से ही करें शामिल


Does Harad Increase Immunity In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार हरड़ (हरीतकी) का उपयोग सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतें के लिए बहुत फायदेमंद है। यहां तक कि हरड़ का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी बैलेंस्ड रहता है। हरड़ की तासीर गर्म होती है और इसे त्रिफला के तीन फलों में से एक माना जाता है। गर्म स्वभाव के कारण हरड़ का उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं के लिए खूब किया जाता है। आमतौर पर हरड़ का एक बेहतरीन औषधी के रूप में उपयोग किया जाता है, जो कि एक पेड़ का फल होता है। इसके स्वाद की बात करें, तो यह कसैला, खट्टा और तीखा होता है। बहरहाल, यह बात तो जगजाहिर है कि हरड़ हमारे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। तो क्या इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है? आइए, जानते हैं इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) क्या कहते हैं।

क्या हरड़ का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है?- Does Harad Increase Immunity In Hindi

does eating harad really boost immunity 01 (11)

हां, यह सही है कि हरड़ का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि हरड़ एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे बीमारी और संक्रमण का जोखिम कम होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए यह सदी-जुकाम से भी बचाता है। यही नहीं, हरड़ में ऐसे तत्व भी होते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करता है, जिससे किडनी और लिवर फंक्शन में सुधार होता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। इसके अलावा, हरड़ में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो पित्त को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्यूरिफाई होता है इसमें मौजूद रसायन तत्व भी हेल्थ में सुधार करता है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि हरड़ का सेवन किया जाना इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट हरड़ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, इस तरह करें सेवन

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कैसे खाएं हरड़

  1. हरड़ पाउडर को एक गिलास, पानी या दूध में मिक्स करके रात को सोने से पहले पी सकते हैं। स्वाद को बेहतर करने के लिए इसमें मधु भी मिक्स किया जा सकता है। ऐसा करने से लाभ बढ़ता है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
  2. अगर आप हरड़ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए इसे आप सप्लीमेंट के रूप में ले सकते हैं। हालांकि, एक दिन में कितना सप्लीमेंट लेना है, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लें, क्योंकि सबकी जरूरत अलग-अलग होती है।
  3. हरड़ की बनी चाय को भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है। एक कप पानी गर्म करें और इसमें हरड़ डाल दें। उबार आने पर गैस बंद कर दें। उबले पानी को छान लें और चाय की तरह पिएं।

कब न खाएं हरड़

वैसे तो हरड़ का सेवन करना हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ ऐसी परिस्थितियां भी होती हैं, जब हरड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे अगर कोई प्रेग्नेंट महिला है, तो उन्हें हरड़ का सेवन करने से बचना चाहिए। असल में, इसकी गर्म तासीर के कारण गर्भावस्था में यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन या संकुचन आ सकता है। इससे मिसकैरेज का रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा, जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उनके लिए भी हरड़ का सेवन करना सही नहीं होता है। यह ब्रेस्टमिल्क की प्रोडक्शन को बाधित कर सकता है, जिससे दूध पी रहे शिशु की हेल्थ प्रभावित हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • हरड़ कितने दिन तक खाना चाहिए?

    किसी भी चीज का सेवन लगातार कई महीनों तक नहीं करना चाहिए। सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। आयुर्वेदाचार्य की मानें, तो हरड़ का सेवन नियमित रूप से 14 दिनों तक कर सकते हैं। एक्सपर्ट की सलाह पर 1-2 महीने तक भी किया जा सकता है।
  • दूध में हरड़ मिलाकर पीने से क्या होता है?

    हरड़ में कई तरह के लाभ मौजूद हैं। दूध में हरड़ मिक्स करके पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और यह स्किन के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
  • हरड़ खाने के क्या फायदे हैं?

    हरड़ एक तरह की जड़ी-बूटी है। इसका सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। जैसे पाचन क्रिया बेहतर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार दिखता है।

 

 

 

Read Next

माइग्रेन के दर्द से हमेशा झनझना रहता है आपका माथा? घर के इन 3 मसालों से बनाकर पिएं ये नेचुरल शॉट

Disclaimer

TAGS