Doctor Verified

फ्रैक्चर जल्दी ठीक करने में फायदेमंद है हड़जोड़, जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

Hadjod ke fayde aur nuksan: आयुर्वेद में हड़जोड़ एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग सदियों से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हड़जोड़ के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्रैक्चर जल्दी ठीक करने में फायदेमंद है हड़जोड़, जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका


Hadjod ke fayde aur nuksan: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम बात है, लेकिन आज के समय में युवाओं में भी जोड़ों से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, गिरने या एक्सीडेंट के कारण हाथ या पैर में फ्रैक्चर होता है, जिससे रिकवर करने में ही व्यक्ति को महीनों लग जाते हैं। हड्डियों के टूटने या दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाएं लेते हैं और अपनी डाइट में भी बदलाव करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आयुर्वेद में एक ऐसी औषधि है, जो न सिर्फ आपके सेहत के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि ये जोड़ों से जुड़ी समस्याओं और फ्रैक्चर को जल्दी ठीक करने में लाभकारी हो सकती है।

हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोग जानते ही नहीं हैं। इन्हीं जड़ी बूटी में से एक हड़जोड़ भी है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर है और न सिर्फ हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है, बल्कि ये सेहत के लिए भी लाभकारी है। तो आइए इस लेख में हम आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से विस्तार में जानते हैं कि हड़जोड़ क्या है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं?

हड़जोड़ क्या है?

हड़जोड़ आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि है, जिसे हड्डियों को जोड़ने और मजबूत करने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। संस्कृत में इसे अस्तिसंहर के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Cissus quadrangularis है। यह जड़ी बूटी खासतौर पर फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द और कमर दर्द के लिए किया जाता है।

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय के अनुसार हड़जोड़ में हड़ का अर्थ होता है 'हड्डी और "जोड़" का मतलब है 'जोड़ना, मतलब हड़जोड़ एक ऐसा पौधा है, जो टूटी हड्डियों को जोड़ने का काम करता है। यही कारण है कि इस जड़ी-बूटी को हड्डियां जोड़ने वाली औषधि के रूप में भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार है हड़जोड़, जानें इसके 10 फायदे और नुकसान

हड़जोड़ की तासीर क्या होती है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि हड़जोड़ की तासीर गर्म होती है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से लिया जाए तो शरीर में इसकी तासीर बैलेंस हो जाती है। इतना ही नहीं गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और वात तथा पित्त दोष को कंट्रोल करता है। हालांकि, अगर आपके शरीर में पहले से ज्यादा गर्मी है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।  

हड़जोड़ के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार हड़जोड़ के कई औषधि गुण हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस जड़ी बूटी के सेवन से आपके शरीर को निम्न फायदे मिल सकते हैं-

  • इस जड़ी-बूटी का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शरीर के किसी भी हिस्से में आए फ्रैक्चर को जल्दी भरने में फायदेमंद होता है।
  • हड़जोड़ का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में लाभकारी होता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
  • हड़जोड़ जड़ी बूटी जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या को कम करने के साथ जोड़ों की गतिशीलता को बढ़ाने और दर्द को कम करने में मदद करता है।
  • इस जड़ी बूटी का सेवन कमर दर्द और घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं जोड़ों को मजबूत बनाने और दर्द को कम करने में भी लाभकारी है।
  • हड़जोड़ का सीमित मात्रा में सेवन शरीर की कमजोरी को दूर करता है और शरीर को मजबूत बनाता है, जिससे एनर्जी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • हड़जोड़ का सेवन आपके नाखूनों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है।
  • डॉक्टर की सलाह पर किशोरों को यह जड़ी बूटी देने से हाइट बढ़ाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि ये हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है।
  • हड़जोड़ का सेवन घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर के नेचुरल इलाज की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।

हड़जोड़ के नुकसान

डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि हड़जोड़ का सेवन हड्डियों को मजबूत करने और शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन, इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, जैसे-

  • हड़जोड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा सकती है, जिससे मुंह में छाले, जीभ में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं।
  • जिन लोगों का शरीर पित्त प्रकृति वाला होता है उन्हें भी इस जड़ी बूटी के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अशुद्ध हड़जोड़ यानी बिना साफ किए गए हड़जोड़ का सेवन आप में अपच या गैस की समस्या का कारण बन सकता है। इससे पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हड़जोड़ का सेवन करने से बचना चाहिए या डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि इससे भ्रूण पर साइड इफेक्ट्स हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑस्टियोमाइलाइटिस के बाद हड्डियां ठीक हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

हड़जोड़ गोलियां लेने के क्या फायदे हैं?

डॉ. श्रेय के अनुसार हड़जोड़ की गोलियां लेने से आपको निम्न फायदे मिल सकते हैं-

  • हड़जोड़ की गोलियों का सेवन आप बिल्कुल सही मात्रा में करते हैं। इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है और ज्यादा या कम मात्रा लेने की समस्या नहीं होती है।
  • हड़जोड़ की गोलियों में शुद्धता पूरी होती है, जिससे इसके साइड इफेक्ट्स होने की संभावना बहुत कम होती है।
  • हड़जोड़ की गोलियां हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के इलाज में ज्यादा प्रभावी होती हैं। इससे हड्डियों की मजबूती और विकास में मदद मिलती है।
  • हड़जोड़ की गोलियों का सेवन आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।

हड़जोड़ कितनी मात्रा में लेना चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि हड़जोड़ के सेवन की मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और मौसम पर निर्भर करती हैं। इसलिए इसे लेने की मात्रा भी अलग-अलग हो सकती है जैसे-

  • 5 साल और उससे कम उम्र के बच्चों को सर्दियों में 500 mg सुबह और शाम लेना चाहिए, जबकि गर्मियों के मौसम में 250 mg दे सकते हैं।
  • 12 से 20 साल की उम्र के लोगों को सर्दियों में सुबह-शाम 1 gram और गर्मियों में 500 mg सुबह शाम हड़जोड़ की गोलियां लेनी चाहिए।
  • 20 साल से बड़े लोगों को सर्दियों में 1.5 से 2 gram सुबह और शाम, जबकि गर्मियों में 1 gram सुबह और शाम में लेनी चाहिए।

ध्यान रहे, हर व्यक्ति का स्वास्थ्य और जरूरत अलग-अलग होती है। इसलिए, अगर आप इसका सेवन और मात्रा हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करने की कोशिश करें।

हड़जोड़ का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

हड़जोड़ भले ही काफी फायदेमंद हो, लेकिन कुछ स्थितियों में इसके सेवन से बचना चाहिए, जैसे-

  • प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग मांओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • पित्त प्रकृति वाले लोगों को भी इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • जिन लोगों को पुरानी कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो उन्हें भी इस जड़ी बूटी को लेने से बचना चाहिए।
  • बच्चों को भी बिना डॉक्टर की सलाह के हड़जोड़ देने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

हड़जोड़ एक बहुत ही प्रभावशाली और सुरक्षित आयुर्वेदिक औषधि है, जो हड्डियों को मजबूत करने, कद बढ़ाने और शरीर की ताकत बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी है, इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

आंसुओं को दबाने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें शरीर पर इसका असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 14, 2025 17:27 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS