मंजिष्ठा: मजीठ पौधे की जड़ 'मंजिष्ठा' में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 9 फायदे

मंजिष्ठा के सेवन से आप कई बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
मंजिष्ठा: मजीठ पौधे की जड़ 'मंजिष्ठा' में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 9 फायदे


हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जो औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं। प्राकृति द्वारा दी गई ये जड़ी-बूटियां मनुष्यों के लिए वरदान के समान है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का गुण प्रकृति में ही समाया हुआ है। लेकिन जानकारी के अभाव के कारण हम इन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को अनदेखा कर देते हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है मंजिष्ठा। मजीठ पेड़ की जड़ों को ही मंजिष्ठा कहा जाता है। यह एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मंजिष्ठा के कुछ फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि इन प्राकृतिक औषधी से इसका आप फायदा उठा सकें। 

इस प्राकृतिक औषधी के बारे में गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि इसका वैज्ञानिक नाम रूबिया कॉर्डिफोलिया एल (Rubia cordifolia L) है। इसकी जड़ों से प्राप्त होने वाली चीजों को ही पिगमेंट या मंजिष्ठा कहते हैं। यह एक आयुर्वेदिक औषधी है। जिससे आप तमाम शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मंजिष्ठा के फायदे -

मंजिष्ठा के फायदे ( Benefits of Manjistha)

कैंसर से करे बचाव

हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मंजिष्ठा काफी असरकारी हो सकता है। मंजिष्ठा की जड़ों में कैंसररोधी गुण छिपे होते हैं, जिसके सेवन से आप खुद को जानलेवा कैंसर से बचा सकते हैं। यह हमारे शरीर में कैंसर की सेल्स को बढ़ने से रोकता है। मंजिष्ठा में एंटी कैंसररोधी गुण छिपे होते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि मंजिष्ठा के सेवन से आप पेट के कैंसर से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं। इसमें मोलुगिन (Mollugin) नामक यौगिक होता है, जो कोलन कैंसर से बचाव करने में असरकारी होता है। 

इसे भी पढ़ें - मानसिक समस्याओं को दूर करता है ब्राह्मी (गोटू कोला), एक्सपर्ट से जानें इसके इस्तेमाल के फायदे और नुकसान

वजन करे कम

मंजिष्ठा की चाय या काढ़ा का सेवन करने से आप अपना वजन काफी हद तक घटा सकते हैं। बढ़ते मोटापे से परेशान लगों के लिए मंजिष्ठा काफी असरकारी है। अगर डायबिटीज या फिर थायराइड की वजह से आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसके सेवन से आप अपना वजन घटा सकते हैं। मंजिष्ठा में मौजूद एंटी-डायबिटीक गुण डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी वजह से आपके शरीर का वजन खुद ब खुद घटता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

हमारे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में इन दिनों कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी पावर का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। मंजिष्ठा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसके सेवन से आप इम्यूनिटी पावर को बूस्ट कर सकते हैं। मंजिष्ठा में मौजूद एल्केलाइड्स, फ्लेवोनोइड्स, कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स, टैनिन और फिनोल जैसे तत्व इम्यूनो-मॉड्यूलेशन के लिए जिम्मेदार होते हैं। इम्यूनो-मॉड्यूलेशन का अर्थ है कि यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को जरूरत के हिसाब से बदलते रहते हैं। नियमित रूप से मंजिष्ठा का काढ़ा पीने से आप रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास कर सकते हैं।

अर्थराइटिस

मंजिष्ठा की जडों में एंटी-अर्थराइटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें रूबिमालिन (rubimallin) तत्व की प्रचुरता होती है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण प्रदर्शित करती है। मंजिष्ठा के सेवन से आप अर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से अर्थराटिस में होने वाली सूजन की परेशानी भी कंट्रोल कर सकते हैं।

ट्यूमर से करे बचाव

ट्यूमर से बचाव करने में मंजिष्ठा आपकी मदद कर सकता है। इसमें बाइसाइकलिक हेक्सापेप्टाइड्स (Bicyclic hexapeptides) यौगिक मौजूद होता है, जो एक तरह से एंटीट्यूमर गतिविधि है। इसके चूर्ण को पानी में उबालकर पीने से ट्यूमर की परेशानी से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - मुंह की दुर्गंध या सांसों की बदबू से हैं परेशान? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए इस समस्या के लिए आसान नुस्खे

मासिक धर्म में दर्द

महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म की परेशानियों को कम करने में मंजिष्ठा काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके इस्तेमाल से पीरियड्स के दर्द को कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल पंरपरागत रूप से पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मासिक धर्म के चक्र को सुधारने में भी यह असरकारी होता है।

प्रजनन क्षमता बढ़ाए

प्राचीन काल से ही महिलाओं में होने वाली प्रजनन क्षमता की कमी को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके सेवन से बांझपन की परेशानी कम की जा सकती है। साथ ही सर्वाइकल म्यूकस से होने वाली बांझपन की समस्या को मंजिष्ठा से दूर किया जा सकता है। यह आपके हार्मोनल बदलाव को ठीक करने में असरदार हो सकता है।

स्किन की समस्याओं को करें दूर

मंजिष्ठा के इस्तेमाल से आप स्किन संबंधी परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके सेवन से आप स्किन की रंगत में सुधार ला सकते हैं। साथ ही यह टैनिंग की परेशानी से राहत दिला सकता है। मंजिष्ठा के सेवन से हमारे शरीर में ब्लड प्यूरीफाई होता है, जो हेल्दी स्किन के लिए बहुत ही जरूरी है। इसमें एंटी एक्ने गुण छिपा हुआ है।

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद में पिप्पली जड़ी बूटी है बेहद प्रभावशाली, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 10 फायदे और नुकसान

बालों की बढ़ाए लंबाई

बालों की रंगत को सुधारने में मंजिष्ठा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आप अपने बालों का हेयर डाई भी कर सकते हैं। इसमें कलरिंग एजेंट छिपा होता है, जो बालों की रंगत को निखारता है। साथ ही बालों की लंबाई को बढ़ाने में असरकारी होता है।

मंजिष्ठा का किस तरह करें इस्तेमाल  ( How to Use Manjistha )

  • मंजिष्ठा का सेवन आप चाय या फिर काढ़े के रूप में आसानी से कर सकते हैं। 
  • इसके साथ ही इसके चूर्ण को पानी के साथ भी खा सकते हैं। 
  • कुछ लोग मंजिष्ठा की जड़ों को चूसकर भी इसका फायदा लेते हैं।

मंजिष्ठा के नुकसान ( Side Effects of Manjistha )

जैसा ही आपको बता है कि मंजिष्ठा में कलरिंग एजेंट होता है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से आपके पेशाब की रंगत में बदलाव हो सकता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

Read More Articles on  Ayurveda in Hindi 

 

Read Next

मानसिक समस्याओं को दूर करता है ब्राह्मी (गोटू कोला), एक्सपर्ट से जानें इसके इस्तेमाल के फायदे और नुकसान

Disclaimer