Fri Sep 11, 2026 | 11:45 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में अमीनो एसिड सप्लीमेंट्स लेना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में क्या महिलाएं अमीनो एसिड का सेवन कर सकती हैं? आगे जानें क्या कहते हैं डॉक्टर   

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये पोषक तत्व महिला और भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। हर महिला के शरीर की स्थिति अलग-अलग होती है। डॉक्टर महिला की मौजूदा स्थिति के आधार पर उनको गर्भधारण से पहले व गर्भधारण के बाद सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। यह सप्लीमेंट्स प्रेग्नेंसी के लिए आवश्यक माने जाते हैं। इस दौरान डॉक्टर कुछ महिलाओं को अमीनो एसिड के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। इस लेख में आगे प्रेग्नेंसी के दौरान अमीनो एसिड के सप्लीमेंट्स लेने के बारे में बात करेंगे। इस विषय को जानने के लिए हमने स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से बात कि तो उन्होंने बताया कि यह एक आवश्यक पोषक तत्व होता है, जिसकी पूर्ति डाइट्री सप्लीमेंट्स से करना ज्यादा बेहतर माना जाता है। 

अमीनो एसिड क्यों आवश्यक होता है? - Why important taking amino acid during pregnancy In hindi 

अमीनो एसिड प्रोटीन का ही एक प्रकार है, जो विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह टिश्यू, अंगों और शरीर के विकास में सहायक होते हैं। वैसे, तो शरीर स्वाभाविक रूप से कुछ अमीनो एसिड का उत्पादन करता है। लेकिन, इसके बावजूद अमीनो एसिड को सप्लीमेंट्स के द्वारा भी दिया जा सकता है। 

is amino acid safe for pregnant women

गर्भावस्था में किन बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है? - Precaution During Pregnancy in Hindi 

गर्भावस्था के दौरान, नेचुरल फूड सोर्स से पोषक तत्व प्राप्त करना एक बेहतरीन विकल्प होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। डाइट में फलिया, साबुत अनाज, फल और सब्जियों शामिल करना चाहिए। इससे महिलाओं की सभी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान आप डॉक्टर से रेगूलर चेकअप कराएं और किसी चीज की कमी होने पर उसे पूरा करें। 

गर्भावस्था के दौरान अमीनो एसिड की कमी से जुड़े जोखिम - Risks Associated With Lack of Amino Acids During Pregnancy

अमीनो एसिड गर्भवती महिलाओं को कई जटिलताओं से बचाने में सहायक होता है। शरीर में अमीनो एसिड का लो लेवल महिलाओं में प्रीक्लेम्पसिया का जोखिम कारक हो सकता है। एल-आर्जिनिन अमीनो एसिड रक्तचाप और प्रोटीन के स्तर को न्यूनतम रखने के लिए आवश्यक होता है, जिससे प्रीक्लेम्पसिया की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसकी कमी होने पर शिशु मृत्यु दर, शिशु का कम वजन और यहां तक कि समय से पहले जन्म की संभावना भी बढ़ जाती है।

प्रेग्नेंसी में अमीनो एसिड की कितनी मात्रा लेनी चाहिए?

यदि, कुछ महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की भारी कमी हो, तो ऐसे में डॉक्टर उनको अमीनो एसिड के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। मॉर्निंग सिकनेस या जिन महिलाओं को खाने का मन नहीं करता है, उनके लिए अमीनो एसिड की खुराक उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में खांसी का सिरप (Cough Syrup) लेना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की राय

प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन खुद न करें। यह महिलाओं की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के बाद ही सप्लीमेंट्स लें। इसके अलावा, जितना संभव को डाइट के द्वारा विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करें। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में हो रहा है मिट्टी खाने का मन, तो जान लें इसका बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2023 14:15 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content