बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। आजकल लोग फिजिकल मूवमेंट पर ध्यान नहीं देते हैं और तला-भुना मसालेदार खाना खाते हैं। यही वजह है कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगा है। यहां कई लोगों के मन में ये सवाल आ सकता है कि कोलेस्ट्रॉल आखिर होता क्या है? दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक मोमी फैट जैसा पदार्थ है, जो शरीर की कोशिकाओं (Body Cells) में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल है, जिसे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (HDL Cholesterol) कहते हैं। इसके अलावा, दूसरा एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का होना जरूरी होता है, लेकिन इसका बढ़ा हुआ लेवल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि, यह विकल्प भविष्य में शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट के साथ एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सच में एक्सरसाइज की मदद से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए डाइटिशियन अमनदीप सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए इस वीडियो के जरिए जवाब जानते हैं।
कोलेस्ट्रॉल एक्सरसाइज से कंट्रोल होता है?
डाइटिशियन अमनदीप के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवाइयां खाने से बेहतर विकल्प एक्सरसाइज है। इससे शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सरसाइज तभी कारगर होगी, जब कोलेस्ट्रॉल लेवल बॉडर लाइन के पास हो। इसके साथ ही, आपको एक्सरसाइज का रूटीन बनाना है। इस रूटीन को बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। एक्सरसाइज की मदद से आप 10 से 15 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को घटा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने पर क्या करें?
बॉडर लाइन से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने का मतलब यह है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत ज्यादा है और आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस स्थिति में एक्सरसाइज और डाइट के साथ दवाइयों की जरूरत भी पड़ सकती है। हालांकि, आपको इन दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह लिए बिना नहीं करना है। इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
View this post on Instagram
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए ये एक्सरसाइज करें
रनिंग से होगा फायदा
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए रनिंग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। रनिंग से कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न हो सकती है। रनिंग से ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट बीट बढ़ती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या रनिंग करने से घुटनों पर बुरा असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें
रस्सी कूदने से होगा फायदा
रस्सी कूदने और सीढ़ियां चढ़ने से भी हार्टबीट बढ़ती है। इससे फैट तेजी से बर्न होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
स्विमिंग से होगा फायदा
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप स्विमिंग कर सकते हैं। ऐसे में आप स्विमिंग के साथ पानी वाले खेलों में भाग ले सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या खाने के तुरंत बाद स्विमिंग किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय
कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने के लिए आप एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, आपको निरंतरता पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आप एक रूटीन बना सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होने से शरीर को कई गंभीर दिल से जुड़ी समस्याओं से भी बचाया जा सकता है।