Doctor Verified

क्या रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

क्या रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल वाकई कम होने लगता है? आइए आयुर्वेद के मुताबिक समझें यह सच है या केवल मिथक।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें


Garlic To Reduce Cholesterol: खाने में स्वाद बढ़ाना हो या जोड़ों के दर्द के लिए तेल बनाना हो, लहसुन का इस्तेमाल हमेशा किया जाता है। इसे ज्यादातर घरों में व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिनमें लहसुन खाना फायदेमंद होता है। इसे हड्डियों और जोड़ों के दर्द व पाचन संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि अगर रोज लहसुन खाया जाए, तो इससे नैचुरली कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (7)

क्या रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल वाकई कम होता है? Does Eating Garlic Help To Reduce Cholesterol

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन वाकई काम करता है। यह शरीर में वसा वृद्धि को कम करने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे फैट बर्न करना आसान होता है। लहसुन फैट मेटाबोलिक रेट को कम करने में मदद करता है जिससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इसे कोलेस्ट्रॉल में दवा की तरह लिया जाता है। आयुर्वेद में भी दवा के रूप में इसका सेवन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें 7 फायदेमंद फूड्स

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन कैसे खाएं? How To Eat Garlic In Cholesterol

एक्सपर्ट के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन दवा की तरह काम करता है। इसलिए इसका सेवन सही तरह से करना भी जरूरी है।

  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बारीक लहसुन ही इस्तेमाल करें। इस लहसुन की गंध तेज होती है और यह बड़े लहसुन से ज्यादा तेज काम करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन को डेली डाइट में शामिल करना जरूरी है। खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की कली खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा।
  • लहसुन को आप सब्जी, दाल या कोई अन्य व्यंजन बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन को घी में रोस्ट करके खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें- क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नपुंसकता (Impotence) हो सकती है? जानें डॉक्टर से

लहसुन के सेवन के वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। क्योंकि इसमें एक्टिव एंजाइम मौजूद होते हैं, जो समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं।
  • जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह एसिडिटी बढ़ाने की वजह भी बन सकता है।
  • जिन लोगों को पिंपल्स, मुंह में छाले और शरीर में जलन जैसी समस्याएं रहती हैं उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से इन समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना कोलेस्ट्रॉल में लहसुन खाना किस तरह फायदेमंद है। साथ ही, किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

Read Next

आपकी भूख को बढ़ा सकती है हरड़ (हरीतकी), जानिए फायदे और सेवन के तरीके

Disclaimer