
आज की तेज तर्रार लाइफस्टाइल में फिटनेस और वजन कंट्रोल लोगों की प्राथमिकताओं में शामिल हो गया है। जिम, योगा स्टूडियो और पार्कों में सुबह‑शाम एक्सरसाइज करने वाले लोग हर जगह नजर आते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि दिन के किस समय एक्सरसाइज करना वास्तव में आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? सुबह उठते ही हमारे शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन और रसायन एक्टिव होते हैं जो फैट को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं। उदाहरण के लिए, कोर्टिसोल, जिसे आम भाषा में तनाव हॉर्मोन कहा जाता है, सुबह के समय हाई लेवल पर होता है। वहीं, इंसुलिन का लेवल सुबह कम होता है, जिससे शरीर को ग्लूकोज की बजाय फैट जलाने में आसानी होती है। इस लेख में न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज प्रोफेशनल, फिटनेस कोच वर्णित यादव से जानिए, सुबह के वर्कआउट से ज्यादा फैट क्यों बर्न होता है?
सुबह के वर्कआउट से ज्यादा फैट क्यों बर्न होता है? - Why Morning Workouts Burn More Fat Than Evening
फिटनेस कोच वर्णित यादव बताते हैं कि हमारा शरीर एक जैविक घड़ी (circadian rhythm) के अनुसार काम करता है, जो दिन और रात के बदलावों के साथ मेल खाता है। सुबह के समय शरीर में कोर्टिसोल (stress hormone) का लेवल हाई होता है, जो फैट जलाने में मदद करता है। इसके अलावा, सुबह के समय इंसुलिन का लेवल कम होता है, जिससे शरीर ज्यादा फैट का उपयोग एनर्जी के रूप में करता है। सुबह उठकर नाश्ते से पहले हल्की एक्सरसाइज करना शरीर को फैट जलाने के लिए मजबूर करता है। हालांकि शुरुआती लोगों के लिए इसे धीरे-धीरे शुरू करना चाहिए और हल्का स्नैक जैसे केला या दूध लेना फायदेमंद हो सकता है।
1. बेहतर मेटाबॉलिज्म
सुबह की एक्सरसाइज मेटाबोलिक रेट (Metabolic Rate) को पूरे दिन बढ़ाए रखती है। स्टडी में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से सुबह एक्सरसाइज करते हैं, उनका BMI और कमर का आकार उन लोगों की तुलना में बेहतर होता है जो शाम में एक्सरसाइज करते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रात में चावल खाना सही है या गलत? डाइटिशियन से जानें
2. हार्मोनल संतुलन और भूख पर कंट्रोल
सुबह एक्सरसाइज करने से लेप्टिन और घ्रेलिन जैसे हार्मोन संतुलित रहते हैं। ये हार्मोन भूख और तृप्ति को कंट्रोल करते हैं। इसका रिजल्ट यह होता है कि दिन भर ओवरईटिंग की संभावना कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं, शाम के समय थकावट और तनाव के कारण लोग अक्सर सही पोषण या एक्सरसाइज की क्वालिटी नहीं बनाए रख पाते।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद क्यों बढ़ता है वजन? डॉक्टर ने बताए मैनेज करने के आसान टिप्स
3. नियमितता
सुबह की एक्सरसाइज दिन की शुरुआत में की जाती है, जिससे इसे स्थायी आदत में बदलना आसान होता है। व्यस्त दिनचर्या में लोग अक्सर शाम को एक्सरसाइज छोड़ देते हैं, जबकि सुबह के समय कम व्यवधान होता है। नियमित सुबह एक्सरसाइज से फिटनेस और वजन घटाने के लक्ष्य को हासिल करना आसान होता है।
निष्कर्ष
सुबह की एक्सरसाइज शरीर के जैविक घड़ी, हार्मोनल संतुलन और मेटाबोलिज्म के दृष्टिकोण से फैट बर्निंग में शाम की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकती है। हालांकि, शाम की एक्सरसाइज भी फायदे प्रदान करती है, लेकिन यदि वजन घटाना और फैट बर्न बढ़ाना लक्ष्य है, तो सुबह की एक्सरसाइज बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
10 दिनों में 10 किलो वजन कैसे कम करें?
फिटनेस कोच वर्णित यादव का कहना है कि 10 दिनों में 10 किलो वजन कम करना सेहत के लिए सही नहीं है और इसका शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की निगरानी में करें।एक्सरसाइज किस समय करनी चाहिए?
एक्सरसाइज करने का बेस्ट समय सुबह के वक्त होता है, क्योंकि इस समय शरीर ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक होता है। हालांकि आप एक्सरसाइज शाम में भी कर सकते हैं।एक्सरसाइज करते समय क्या खाना चाहिए?
एक्सरसाइज करते समय नहीं खाना चाहिए, इससे पहले या बाद में खा सकते हैं। एक्सरसाइज के दौरान पानी पीना चाहिए।
Read Next
अर्थराइटिस में स्ट्रेचिंग क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें फायदे और इसे करने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 16, 2025 11:00 IST
Modified By : Akanksha TiwariOct 16, 2025 11:00 IST
Published By : Akanksha Tiwari