Best Time To Workout: हेल्थ और फिटनेस मेंटेन रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से हमारी सभी मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं। इससे बॉडी एक्टिव और एनर्जेटिक भी रहती है। रोज एक्सरसाइज करने वालों की इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। एक्सरसाइज करने के साथ इसे करने का टाइम भी फिक्स होना बहुत जरूरी है। कुछ लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। जबकि कई लोगों को शाम के दौरान एक्सरसाइज करना पसंद होता है। क्योंकि, इस दौरान वो अपने सभी काम से फ्री होकर वर्कआउट पर ध्यान दे पाते हैं। लेकिन अगर हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो सुबह का समय एक्सरसाइज के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। क्या आप इसका कारण जानते हैं? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच वर्णित यादव से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
मॉर्निंग में एक्सरसाइज करना क्यों ज्यादा फायदेमंद होता है? Why Morning Is The Best Time For Exercise
- मॉर्निंग में एक्सरसाइज करने वालों के लिए लाइफस्टाइल का एक जरूरी टास्क सुबह ही पूरा होना हो सकता है। सुबह एक्सरसाइज करने से दिन से दूसरे टास्क प्लान करना आसान हो सकता है।
- सुबह के समय एक्सरसाइज करने से बॉडी और माइंड एक्टिव रहते हैं। सुबह व्यायाम करने से पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। ऐसे में माइंड भी फ्रेश होता है और स्ट्रेस महसूस नहीं होता है।
- अगर आप सुबह के वक्त एक्सरसाइज करते हैं, तो आपकी दिनचर्या बनी रहती है। इससे आप एक्सरसाइज करना भूलते नहीं है और दूसरे सभी काम के लिए भी समा निकाल पाते हैं।
- सुबह एक्सरसाइज करने से बॉडी मौजूद फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करती है। इससे वजन जल्दी कम करने में मदद भी मिलती है।
- अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे बॉडी की मेटाबोलिक एक्टिविटी तेज हो जाती है, जिससे पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और थकान कम होती है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले करें बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें तरीका और खास फायदे
क्या मॉर्निंग में एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए जरूरी है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा जरूरी नहीं है कि सुबह ही एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा फिट और एक्टिव रहेंगे। एक्सरसाइज के लिए समय आपको अपने कंफर्ट और बॉडी नीड्स के मुताबिक ही चुनें। अगर आपको दोपहर या शाम के दौरान एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद है, तो आप इसी के मुताबिक चले। मॉर्निंग में वर्कआउट करना उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो एक फिक्स्ड टाइम पर रोज एक्सरसाइज कर सकते हैं।
एक्सरसाइज के लिए फिक्स्ड टाइम कैसे तय करें?
ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको रोज एक ही समय पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप अपने कंफर्ट के मुताबिक कभी-कभार समय बदल सकते हैं। लेकिन, फिट और हेल्दी रहने के लिए रोज एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
जरूरी यह है कि आप ऐसा रूटीन फॉलो करें जो आपको एक्टिव रखने में मदद कर सके।
इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज के लिए प्री-वर्कआउट ड्रिंक क्यों जरूरी होता है? फिटनेस कोच से जानें
निष्कर्ष
एक्सरसाइज के लिए सुबह का समय इसलिए ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे दिनभर के दूसरे टास्क में बाधा नहीं आती है। रातभर सोने के बाद सुबह के दौरान बॉडी ज्यादा एक्टिव होती है। ऐसे में वर्कआउट के लिए अपना 100 प्रतिशत देना भी आसान हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सुबह या शाम में एक्सरसाइज करने से फायदा नहीं होता है। आप अपने कंफर्ट और बॉडी की नीड्स के मुताबिक अपना समय निर्धारित कर सकते हैं।