पित्ती कितने दिनों तक रहती है? डॉक्टर से जानें कब है चिंता करने की जरूरत

पित्ती की वजह से गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह समस्या एलर्जी या किसी अन्य कारणों की वजह हो सकती है। अक्सर लोगों को लगता है कि पित्ती एक गंभीर समस्या है और कभी ठीक नहीं होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पित्ती कितने दिनों तक रहती है? डॉक्टर से जानें कब है चिंता करने की जरूरत


Pitti on Skin in Hindi: पित्ती त्वचा पर होने वाले उभरे हुए लाल दाने हैं, जिन पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पित्ती (Hives) उछलने पर त्वचा पर गंभीर खुजली हो सकती है। पित्ती को मेडिकल टर्म में अर्टिकेरिया कहा जाता है। पित्ती की समस्या अस्थायी होती है। यानी यह समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है। हालांकि, पित्ती की वजह से गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह समस्या एलर्जी या किसी अन्य कारणों की वजह हो सकती है। अक्सर लोगों को लगता है कि पित्ती एक गंभीर समस्या है और कभी ठीक नहीं होती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। आइए, जानते हैं पित्ती कितने दिनों में ठीक हो जाती है?

पित्ती कितने दिनों तक रहती है?- Pitti Kitne Din Tak Rahti Hai कब करें?

  • वैसे तो पित्ती की समस्या कुछ समय में ठीक हो जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में यह समस्या चिंता का विषय बन सकती है।
  • अगर आपको बार-बार पित्ती की समस्या हो रही है, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें।
  • अगर आपको 6 सप्ताह से लंबे समय से पित्ती की समस्या है तो भी डॉक्टर से कंसल्ट करके दवाई जरूर लें।
  • अगर पित्ती होने पर आपको बुखार, ठंड या सूजन जैसे लक्षण महसूस हो, तो यह भी चिंता का विषय बन सकता है। ये लक्षण किसी संक्रमण के हो सकते हैं।
  • पित्ती की वजह से गले में भी सूजन हो सकती है। इससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • अगर आपको किसी खाद्य पदार्थ, पालतू जानवर या ऊनी कपड़ों से एलर्जी है तो इसकी पहचान करने के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।
  • अगर पित्ती शरीर के ज्यादातर हिस्सों तक फैलती है, तो यह भी एक चिंता का विषय होता है।

इसे भी पढ़ें- क्या नीम से पित्ती ठीक हो सकती है? डॉक्टर से जानें खुजली और जलन से कैसे दिलाता है राहत

पित्ती के शुरुआती लक्षण

  • पित्ती होने पर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इनमें शामिल हैं-
  • त्वचा पर लाल रंग के उभरे हुए दाने
  • त्वचा पर बड़े-बड़े दाने दिखाई देना
  • दानों पर खुजली और जलन होना
  • दाने के आकार में बदलाव
  • दानों पर उभार महसूस होना

Read Next

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों होता है ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS