Doctor Verified

त्वचा के इन हिस्सों पर हो सकती है पित्ती की समस्या, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

यह समस्या एलर्जी, स्ट्रेस, एक्सरसाइज, संक्रमण, पसीना या बदलते मौसम की वजह से हो सकती है। अक्सर लोगों को लगता है कि पित्ती सिर्फ चेहरे पर नजर आती है। लेकिन, यह समस्या शरीर के किसी भी हिस्से पर दिखाई दे सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा के इन हिस्सों पर हो सकती है पित्ती की समस्या, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय


Hives on Skin in Hindi: पित्ती त्वचा की एक समस्या है, जिसमें त्वचा पर उभरे हुए लाल दाने नजर आते हैं। पित्ती की वजह से खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। पित्ती के दानों पर चुभन महसूस हो सकती है। आपको बता दें कि इसमें अर्टिकेरिया भी कहा जाता है। यह समस्या एलर्जी, स्ट्रेस, एक्सरसाइज, संक्रमण, पसीना या बदलते मौसम की वजह से हो सकती है। अक्सर लोगों को लगता है कि पित्ती सिर्फ चेहरे पर नजर आती है। लेकिन, यह समस्या शरीर के किसी भी हिस्से पर दिखाई दे सकती है।

पित्ती शरीर के किन हिस्सों पर हो सकती है?

1. पेट और पीठ

पित्ती पेट और पीठ पर भी निकल सकती है। अगर आपको पेट और पीठ और खुजली या जलन जैसा अनुभव हो, तो इस स्थिति को बिलकुल नजरअंदाज न करें। पित्ती की वजह से पीठ और पेट पर इरिटेशन, जलन और उभरे हुए दाने हो सकते हैं।

2. नितंब

नितंब यानी हिप्स पर भी पित्ती निकल सकती है। अगर आपको हिप्स पर अचानक से खुजली या जलन की समस्या होती है, तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। इसकी वजह से आपको हिप्स पर दाने निकल सकते हैं। यह पित्ती का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या नीम से पित्ती ठीक हो सकती है? डॉक्टर से जानें खुजली और जलन से कैसे दिलाता है राहत

pitti-on-skin-inside

3. चेहरा

पित्ती चेहरे पर भी उभर सकते हैं। पित्ती की वजह से आपको चेहरे पर दाने निकल सकती है। इसकी वजह से आपको चेहरे पर खुजली और जलन भी हो सकती है। इसकी वजह से आपको चेहरे पर उभरे हुए दाने निकल सकते हैं।

4. हाथ और पैर

हाथ और पैरों पर भी पित्ती निकल सकती है। यह समस्या बेहद पीड़ादायक हो सकती है। हाथों और पैरों पर लगातार खुजली, चुभन और जलन पित्ती के संकेत हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या मीठा या खट्टा खाने से पित्ती की समस्या बढ़ सकती है? जानें एक्सपर्ट से

पित्ती की समस्या से बचाव कैसे करें?

  • पित्ती की समस्या से बचने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं।
  • पित्ती से बचने के लिए आप एलोवेरा जेल और नारियल तेल का भी यूज कर सकते हैं।
  • कुछ मामलों में ऊनी कपड़े भी एलर्जिक हो सकते हैं। ऊनी कपड़े खुजली और जलन का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको खुजली और एनर्जी पैदा करने वाले कपड़ों से बचना चाहिए।
  • कुछ लोगों को विशेष प्रकार के साबुन और डिटर्जेंट से भी पित्ती की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इनका इस्तेमाल सोच-समझकर ही करना चाहिए।
  • किसी कीड़े के काटने से भी पित्ती की समस्या हो सकती है। दवाइयों के दुष्प्रभाव से भी पित्ती हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही दवाइयों का सेवन करें।

Read Next

पल्मोनरी फाइब्रोसिस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा आराम

Disclaimer