What to do and what not to do in case of hives : पित्ती एक आम त्वचा संबंधी समस्या है। पित्ती उछलने पर त्वचा पर लाल चकत्ते और दाने उभर आते हैं। पित्ती के चकत्ते में तेज जलन, खुजली और गंभीर मामलों में घाव की समस्या भी हो सकती है। पित्ती उभरने पर जब खुजली और जलन की परेशानी (Symptoms of Hives) होती है तो लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से समस्या बढ़ सकती है।
आज इस लेख में दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Anjana Kalia‘s Diet Clinic, Delhi) से जानेंगे पित्ती उछलने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
पित्ती की समस्या क्यों होती है- Why does the problem of hives occur?
आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया के अनुसार, पित्ती की समस्या सर्द-गर्म, आहार और पाचन दोष के कारण होती है। पित्ती, जिसे मेडिकल भाषा में अर्टिकेरिया कहा जाता है, एक आम त्वचा संबंधी एलर्जी है। इसमें शरीर पर अचानक लाल रंग के उभरे हुए चकत्ते निकल आते हैं। पित्ती में नजर आने वाले चकत्ते कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक रह सकते हैं। पित्ती की समस्या कई मामलों में बार-बार लौट आती है। आयुर्वेद के मुताबिक, पित्ती की समस्या किसी व्यक्ति को तब होती है, जब शरीर में पित्त और वात दोषों का असंतुलन हो जाता है। पित्त की वृद्धि गर्म, तला, तीखा और मसालेदार खाना खाने के कारण होती है। पित्त दोष बढ़ने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों में पित्ती उछल जाती है। वहीं, वात के कारण खुजली और जलन की समस्या होती है।
पित्ती की समस्या में क्या करना चाहिए- What to do in case of hives problem
पित्ती की समस्या में कुछ चीजें करने से खुजली और जलन की परेशानी कम हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
1. शीतल आहार का सेवन
आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि पित्ती की समस्या में शीतल आहार का सेवन करना चाहिए। शीतल आहार जैसे नारियल पानी, तरबूज, मौसमी का जूस, आंवला और छाछ जैसी चीजें शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं। इससे पित्ती में होने वाली खुजली और जलन की परेशानी कम होती है।
2. नीम का इस्तेमाल
पित्ती उछलने पर नीम के पत्तों का जूस पीना फायदेमंद होता है। नीम के जूस की तासीर ठंडी होती जो पित्ती में होने वाली जलन शांत होती है।
3. त्रिफला
रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को हल्के गुनगुने पानी में पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। ये पित्ती उछलने की परेशानी को कम करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए मोटा अनाज, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
4. धनिया और मिश्री
ताजे धनिया के बीजों और मिश्री के पानी को उबालकर पानी से शरीर की एलर्जी कम होती है। पित्ती की समस्या में ताजे धनिया और मिश्री का पानी पीने से ये समस्या ठीक हो जाती है।
5. गिलोय
गिलोय के एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को अंदर से पोषण देकर पित्ती उछलने पर होने वाली परेशानी को कम करते हैं। पित्ती उछलने पर गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है।
6. ठंडे तेल की मालिश
अगर पित्ती उछलने पर जलन और खुजली की समस्या ज्यादा हो रही है तो नारियल और चंदन के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। इन तेलों की तासीर ठंडी होती है और खुजली की परेशानी कम होती है।
पित्ती की समस्या में क्या नहीं करना चाहिए- What not to do in case of hives
आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया के अनुसार, पित्ती की समस्या में खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। इसलिए पित्ती उछलने पर कुछ चीजों को करने की मनाही होती है।
1. मसालों से परहेज
पित्ती की समस्या में मिर्च, हींग, सरसों का तेल, प्याज और अदरक का सेवन करने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्म तासीर की चीजें शरीर में पित्त दोष को बढ़ाती हैं इससे पित्ती उछलने पर खुजली और जलन की परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ भूख नहीं इन 3 कारणों से भी मुंह में उंगली डालता है बच्चा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
2. खट्टे फल और दही
नींबू, इमली, टमाटर और दही जैसे फूड आइटम पित्त दोष को बढ़ाकर देकर पित्ती उछलने का कारण बन सकते हैं। अगर आपको पहले से ही पित्ती उछलती हुई है तो खट्टे फल और दही का सेवन बिल्कुल न करें।
3. धूप में जाने से बचें
अत्यधिक तापमान, गर्मी और लू में ज्यादा समय बाहर निकलने से पित्त दोष बढ़ सकता है। इससे त्वचा पर चकत्ते उभर सकते हैं। यही कारण है पित्ती की समस्या में धूप में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
4. दूध के साथ नमक
कई बार लोग दूध और दूध से बनीं चीजों का सेवन नमक के साथ करते हैं। दूध के साथ नमक के सेवन को आयुर्वेद में 'विरुद्ध आहार' माना गया है जो त्वचा संबंधी परेशानियों का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को प्राइवेट पार्ट को साफ करना होता है बहुत जरूरी, डॉक्टर से जानें इसका तरीका
निष्कर्ष
पित्ती एक आम त्वचा संबंधी समस्या है। आयुर्वेद के अनुसार, पित्ती की समस्या पाचन तंत्रिका, जीवनशैली और खानपान में होने वाले बदलावों के कारण होती है। अगर आपको पित्ती की समस्या होती है तो ऊपर बताई गई चीजों को जरूर अपनाएं। गर्मी या सर्दी के मौसम में अगर आपको पित्ती की समस्या बार-बार हो रही है, तो किसी बड़ी एलर्जी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से बात करें और पित्ती का सही इलाज करवाएं।
FAQ
पित्ती का सबसे अच्छा इलाज क्या है?
पित्ती के इलाज सबसे आसान है। पित्ती होने पर खाने में ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ जैसे मौसमी का जूस, आंवला और छाछ को शामिल करें। पित्ती में खुजली और जलन की परेशानी होती है तो प्रभावित शरीर के अंग की ठंडे तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है।शरीर में पित्ती निकलने का क्या कारण है?
शरीर में पित्ती निकलने के कई कारण हैं। शरीर में पित्ती निकलने का मुख्य कारण एलर्जी होता है। ये एलर्जी किसी विशेष फूड आइटम, जूस से हो सकती है। इसके अलावा धूप, धूल-मिट्टी के संपर्क में आने और कीड़ों के काटने से भी लोगों को पित्ती की समस्या होती है।किस विटामिन की कमी से पित्ती होती है?
आमतौर पर पित्ती की समस्या किसी विटामिन के कारण नहीं मानी जाती है। पित्ती किसी विशेष प्रकार के खाने और ड्रिंक्स की वजह से होती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा रिसर्च ये बताती है कि पित्ती की समस्या विटामिन डी की कमी के कारण होती है।