What Foods Trigger Urticaria: त्वचा से जुड़ी आम समस्याओं में अर्टिकेरिया भी शामिल है। यह एक प्रकार की स्किन कंडीशन है जिसे पित्ती के रूप में जाना जाता है। इस समस्या में त्वचा पर खुजली, उभरे हुए, लाल धब्बे हो जाते हैं। यह देखने में उभरे हुए छाले जैसै लगते हैं। यह अचानक त्वचा में उभर आते हैं और कुछ ही देर में नॉर्मल हो जाते हैं। पित्ती की समस्या कुछ खाद्य पदार्थों, दवाओं या कीड़ों के काटने और कुछ प्राकृतिक कारकों से हो सकती है। इसके अलावा तनाव होने, गर्मी या त्वचा पर एलर्जी होने पर यह समस्या उभर आती है। इसके कारण त्वचा में दिनभर खुजली और जलन भी रह सकती है। इस समस्या में डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस बारे में अधिक जानने के लिए हमने बात कि मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट हॉस्पिटल की हेड डायटिशियन अमरीन शेख से।
अर्टिकेरिया की समस्या में किन चीजों का सेवन करना चाहिए- What to eat in urticaria
एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड- Anti Inflammatory Foods
अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड ज्यादा शामिल करें। आप डेली डाइट में बेरीज, चेरीज, ब्रोकली, हर पत्तेदार सब्जियां और टमाटर ले सकते हैं। इसके अलावा, फैटी फिश, सेलमन, बादाम, अखरोट चिया सीड्स और अलसी का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है।
क्वेरसेटिन फूड्स- Quercetin-rich Foods
क्वेरसेटिन एक प्राकृतिक एंटी-हिस्टामाइन है, जो सूजन और हिस्टामाइन कम करने में मदद करता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप सेब, प्याज, खट्टे फल, लाल अंगूर, जामुन, ब्रोकोली और पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड- Omega 3 Fatty Acid
पित्ती की समस्या कम करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी असरदार होता है। इसे डाइट में शामिल करने के लिए आप सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन, अलसी के बीज, चिया बीज, अखरोट का सेवन कर सकते हैं। ओमेगा-3 एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पित्ती के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Hives Causes: क्या हैं पित्ती उछलने के 8 कारण? साथ ही लक्षण और बचाव भी जानें
प्रोबायोटिक फूड्स- Probiotics Foods
प्रोबायोटिक भी त्वचा में पित्ती की समस्या कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप डाइट में दही, केफिर और किमची जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स गट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे स्किन एलर्जी और इन्फेक्शन दोनों में राहत मिलती है।
ग्रीन टी- Green Tea
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड की तरह काम करते हैं। ग्रीन टी के सेवन से पित्ती की समस्या में काफी ज्यादा राहत मिल सकती है।
अर्टिकेरिया की समस्या में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए- What to avoid in urticaria
स्किन एलर्जी- Allergic Foods
आपको पहले समझने की जरूरत है कि किन चीजों से सेवन से आपको एलर्जी हो रही है। इनमें मूंगफली, नट्स, शेलफिश, अंडे, दूध, सोया, गेहूं और मछली शामिल हो सकते हैं।
हिस्टामाइन वाले खाद्य पदार्थ- Histamine-rich Foods
कुछ खाद्य पदार्थों में हिस्टामाइन अधिक होती है। यह त्वचा पर पित्ती की समस्या उभरने का कारण भी बन सकता है। जैसे कि बांसी खाना, पका हुआ मांस, फर्मेंटिड चीजें, रेड वाइन, बीयर, टमाटर, पालक और बैंगन आदि।
इसे भी पढ़ें- बरसात में पित्ती उछलने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगी राहत
हाई शुगर फूड्स- High Sugar Foods
पित्ती की समस्या में ज्यादा शुगर लेने से भी परेशानी बढ़ सकती है। इसके कारण त्वचा में सूजन और पित्ती की समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए आपको मीठे स्नैक्स, मिठाइयों से पहरेज रखना चाहिए।
मसालेदार खाना- Spicy Foods
मसालेदार भोजन हमारे ब्लड वेसल्स में फैल सकता है और शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। इसके कारण कुछ व्यक्तियों में पित्ती की समस्या ज्यादा उभर कर आ सकती है।
इनमें से किसी भी चीज को अवॉइड करने या सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।