जब शरीर में एलर्जी रिएक्शन होता है तो उसके कारण पित्ती उछलने लगती है। बता दें कि पित्ती उछलने पर शरीर पर लाल रंग के दाने और खुजली होना शुरू हो जाती है। और वह उभर कर आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में ज्यादा ठंडा-गरम या तापमान के बदलाव के कारण यह समस्या हो सकती हैं। लेकिन इस समस्या के और भी कारण (causes of hives) होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि पित्ती कितने प्रकार (types of hives) की होती है साथ ही इसके लक्षण, उपचार और कारण भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
पित्ती उछलने के कारण (causes of hives)
1 - तनाव होने के कारण पित्ती उछलती है।
2 - किसी गलत दवाई का सेवन करने से पित्ती उछलती है।
3 - तापमान के बढ़ने यानी सूरज की रोशनी का सीधा त्वचा पर पड़ने पर भी पित्ती उछलती है।
4 - ठंडे तापमान में भी पित्ती उछलनी शुरू हो सकती है।
5 - त्वचा पर दबाव पड़ने या पर भी पित्ती उछल सकती है।
6 - किसी रासायनिक पदार्थ के संपर्क में आने पर पित्ती उछलती है।
7 - किसी जानवर के संपर्क में आने पर पित्ती उछलती है।
8 - शरीर पर किसी प्रकार की एलर्जी के कारण भी पित्ती उछल सकती है।
इसे भी पढ़ें- Food Poisoning: यहां जानें फूड पॉइजनिंग के 15 लक्षण, कारण और उपचार
टॉप स्टोरीज़
पित्ती उछलने के प्रकार (types of hives)
बता दें कि पित्ती दो प्रकार की होती है। तीव्र यानी एक्यूट और क्रॉनिक यानी दीर्घकालिक पित्ती। बता दें कि एक्यूट पित्ती 6 हफ्ते या उससे कम समय तक रहती है। यह पित्ती उंगली, गर्दन, चेहरे आदि पर निकल सकती है। वहीं दीर्घकालीन प्रति 6 हफ्ते से ज्यादा समय तक त्वचा पर रहती है।
पित्ती के लक्षण (symptoms of hives)
1 - पित्ती का उंगली, हाथ, चेहरे, तलवे, पैर आदि में होना।
2 - पित्ती की आकृति का बदलते रहना
3 - कभी-कभी पति के साथ सूजन आ जाना
4 - पित्ती का गुलाबी या लाल रंग का
5 - पित्ती पर खुजली महसूस करना।
6 - सिर में दर्द होना।
7 - पलक, गले और होठों में सूजन होना।
8 - कभी-कभी सांस लेने में कठिनाई महसूस करना।
9 - बेहोशी हो जाना।
10 - चक्कर आना।
11 - दिल की धड़कनों का बढ़ जाना।
12 - उल्टी या मतली जाना।
पित्ती उछलने से बचाव (Treatment of hives)
पित्ती उछने से रोकने के लिए निम्न तरीके अपनाएएं-
1 - कॉटन के कपड़े उस वक्त पहने जब आप सूरज की रोशनी के सामने जाएं। साथ ही सनग्लासेस का प्रयोग करें।
2 - ठंडक के संपर्क में आने पर कभी-कभी पित्ती की समस्या गंभीर हो जाती है। ऐसे में ठंडक के माहौल में कम बैंठे।
3 - यदि किसी दवाई का सेवन करने से आपके शरीर में पित्ती की समस्या पैदा हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को इसके बारे में बताएं।
4 - ज्यादा गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से स्नान करें।
5 - अगर ज्यादा जलन महसूस हो रही है तो ठंडे पानी से सिकाई करें।
इसे भी पढ़ें- Qi Deficiency: हर वक्त थकावट महसूस होना हो सकता है Qi की कमी का संकेत, जानें कैसे करें इसे दूर
नोट - बता दें कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप पित्ती की समस्या को दूर कर सकते हैं। जैसे एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसके अंदर पित्ती को दूर करने के गुण पाए जाते हैं ऐसे में आप इसके उपयोग से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। ध्यान रखें इसके परीक्षण के लिए डॉक्टर गतिविधियों, दवाई के बारे में जानकारी लेते हैं, जिससे पित्ती के उछलने का कारण पता चल सके।
Read More Articles on Other diseases in hindi