What are the Causes of Hives: अर्टिकेरिया एक स्किन कंडीशन है जिसे पित्ती भी कहा जाता है। इस समस्या में त्वचा पर लाल रंग के उभरे हुए धब्बे हो जाते हैं। शरीर में जिस हिस्से में पित्ती होती है, उस हिस्से में खुजली होना शुरू हो जाती है। त्वचा पर पित्ती कुछ ही देर रहती है और बाद में नॉर्मल हो जाती है। यह समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाती है. अधिकतर देखा गया है कि पित्ती की समस्या कुछ खाद्य पदार्थों या दवाओं के कारण होती है। लेकिन कई लोगों को मीठा या खट्टा खाने पर भी पित्ती उछल आती है। अब ऐसे में सवाल आता है कि क्या मीठा या खट्टा खाने से पित्ती हो सकती है? क्या इसे रोकने के लिए लिए इन सभी चीजों को अवॉइड करना जरूरी है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि वसंत कुंज के फोर्टिस हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि शर्मा से।
क्या मीठा और खट्टा खाने से पित्ती हो सकती है? Can Sweet or Sour Food Increase The Problem of Hives
यह कहा नहीं जा सकता कि केवल इन्हीं चीजों को खाने से पित्ती की समस्या हो सकती है। जैसे कि कई लोगों को मसालेदार खाने से पित्ती होती है, तो कई लोगों को ज्यादा मीठा खाने की वजह से पित्ती उभर आती है।डॉ रश्मि शर्मा के मुताबिक कुछ चीजें पित्ती को बढ़ाने की वजह बन सकती हैं। जैसे कि दूध या दूध से बनी चीजें, नट्स, अंडे आदि। इसके अलावा कुछ लोगों को पैकेज्ड फूड खाने से भी पित्ती आ जाती है, क्योंकि इनमें कुछ ऐसे प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो पित्ती को ज्यादा उभार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अर्टिकेरिया (त्वचा में पित्ती उछलने) होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से
कैसे पहचानें की पित्ती की समस्या किस चीज से है?
आप जो भी चीज खाएं उसका असर अपने शरीर पर जरूर देखें। अगर कुछ खाने के आधे घंटे से आठ घंटे के बीच आपको पित्ती आती है, तो आपको उस चीज से पित्ती हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आपको दूध पीने के कुछ घंटे के अंदर पित्ती आ रही है, तो आपको दूध और इससे बनी चीजों से एलर्जी हो सकती है।
पित्ती कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control Hives (Urticaria)
- सबसे पहले वजह जानें कि आपको किन चीजों के सेवन से पित्ती की समस्या हो रही है। इससे आप अपनी समस्या पर जल्द काम कर पाएंगे।
- जब भी आपको पित्ती हो उसे खुजाए नहीं, बल्कि इस पर बर्फ लगा ले।
- अगर आप बाहर ट्रेवल कर रहे हैं, तो अपने साथ पेपरमिंट ऑयल रखें। क्योंकि पेपरमिंट ऑयल लगाने से भी पित्ती शांत होती है।
- जंक और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें। घर पर कम तेल मसालों वाला खाना ही खाएं।
- बांसी खाना बिल्कुल न खाएं। क्योंकि यह भी अर्टिकेरिया को बढ़ाने का कारण बन सकता है।
- अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा ताजे फलों और सब्जियों को एड करें। इससे बॉडी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पित्ती उछलने के कारण और बचाव के तरीके, आयुर्वेदाचार्य से जानें
अगर आपको कई महीनों से यह परेशानी बनी हुई है, तो तुरंत किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इससे आपको अपनी परेशानी समय पर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।