Doctor Verified

शतावरी के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Benefits Of Eating Shatavari: शतावरी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ इसको कई तरीकों से खाया जा सकता हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शतावरी के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल


Benefits Of Eating Shatavari: शतावरी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये एक तरह की हर्ब होती है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल विभिन्न दवाइयां बनाने के लिए भी किया जाता है। शतावरी का इस्तेमाल बरसों से घरों में किया जाता है। शतावरी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होने के साथ पाचनतंत्र भी हेल्दी रहता है। शतावरी की तासीर ठंडी होती हैं। ऐसे में गर्मी में संयमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है। इसका काढा पीने से मौसम बदलने के साथ गले का संक्रमण भी दूर होता हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर बिमल छाजेड़ से जिन्होंने SAAOL Heart Centre Hospital के पेज पर एक विडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने शतावरी के फायदों के बारे में बताया है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

शतावरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ मौसमी संक्रमण को भी कम करता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट संबंधी बीमारियां, कैंसर और प्रदूषण संबंधित समस्याओं को कम करती हैं। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

strong immunity

कंसीव करने में मददगार

आज के समय में कई बार महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है। ऐसे में शतावरी के सेवन से इस समस्या को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन ठीक होता है, जिससे पीरियड्स समय पर आते है और कंसीव के चांसेज बढ़ते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by SAAOL Heart Center (@saaol)

 

तनाव का स्तर कम करे

शतावरी में ऐसे गुण पाए जाते है, जो फिजिकल और मेंटल तनाव को कम करते हैं। इसमें मौजूद फोलेट तनाव से लड़ने में मददगार होता है और मूड को बेहतर करने में मदद करता है। शतावरी के सेवन से तनाव को बेहतर तरीके से प्रबंधन करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- केमिकल से पके हुए तरबूज की पहचान कैसे करें? FSSAI ने बताया आसान तरीका

अल्जाइमर के खतरे को कम करे

शतावरी के सेवन से अल्जाइमर के खतरे को कम किया जा सकता है। शतावरी में विटामिन ई और फोलेट पाया जाता है, जो ब्रेन को हेल्दी रखने के साथ इससे संबंधित होने वाली परेशानियों के खतरे को कम करता है। शतावरी शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है।

अनिद्रा की समस्या से राहत

अगर आपको भी नींद आने में समस्या होती है, तो शतावरी का सेवन इस समस्या में फायदेमंद हो सकता है। शतावरी के सेवन से नींद आने में मदद मिलती है और शरीर की कई समस्याओं में फायदा मिलता है। नींद न आने के कारण व्यक्ति चिढ़चिढ़ा होने के साथ किसी काम में मन भी नहीं लगता है।

शतावरी का सेवन कैसे करें

शतावरी का सेवन करने के लिए इसे स्टीम करके, ग्रिल करके या सलाद की तरह इसका सेवन किया जा सकता है।

शतावरी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

केमिकल से पके हुए तरबूज की पहचान कैसे करें? FSSAI ने बताया आसान तरीका

Disclaimer