Mahua Fruit Benefits in Hindi: कई ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जिनका उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। इन्हीं में महुआ भी एक है। मुहआ का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। महुआ की छाल, जड़, पत्तों, फूलों और फलों का उपयोग अक्सर लोग करते हैं। आज हम आपको महुआ के फल खाने के फायदों (Mahua Fruit Benefits in Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं।
महुआ में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी भरपूर होता है। इसके अलावा महुआ में कैरोटीन और फैट भी पाया जाता है। महुआ में मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। महुआ की पत्तियों (Mahua Tree Benefits) का इस्तेमाल गठिया और बवासीर में किया जाता है। वही इसकी जड़ सूजन और बुखार में असरदार होती है। महुआ की छाल का उपयोग डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए किया जा सकता है। अब जानते हैं महुआ के फल के फायदे-
महुआ के फल का सेवन कैसे करें? (Mahua Fruit Uses)
महुआ का फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसे अपने आहार में आसानी से शामिल कर सकते हैं। महुआ के फलों का उपयोग शराब बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में महुआ के फल की स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है। आप महुआ के फल को सब्जी के रूप में खा सकते हैं। जानें महुआ की सब्जी कैसे बनाएं?
महुआ के फल की सब्जी
- महुआ के फल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह से धोकर छील लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद महुआ के टुकड़ों और 1 गिलास पानी कुकर में डालें। एक सीटी आने तक रुकें।
- प्याज, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक पैन लें, इसमें तेल डालें। इसके बाद जीरा डालें।
- फिर प्याज और लहसुन का पेस्ट डाल दें। प्याज को अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद धनिया पाउडर, गर्म मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें।
- इसके बाद पका हुआ महुआ के फल डाल दें। इन्हें मसाले के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- 7-8 मिनट तक इसे अच्छी तरह पकाएं। तैयार महुआ की सब्जी को आप रोटी के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं
महुआ के फल के फायदे (Mahua Fruit Benefits in Hindi)
मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्यों में महुआ के फल (Mahua Fruit in Hindi) की सब्जी बनाई जाती है। इस फल को खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। महुआ का फल इम्यूनिटी बढ़ाता है, हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
1. इम्यूनिटी बढ़ाए महुआ का फल
महुआ के पेड़ (Mahua Tree ke Fayde) में विटामिन सी भरपूर होता है, इसकी सब्जी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
2. हड्डियों के लिए महुआ का फल
महुआ का पेड़ हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है। महुआ में कैल्शियम होता है, इसलिए महुआ के फल की सब्जी (Mahua Fruit Benefits in Hindi) खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
इसे भी पढ़ें - अशोक के पेड़ की छाल से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें इस्तेमाल
3. मांसपेशियां मजबूत बनाए महुआ का फल
महुआ में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होता है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करता है। इसलिए आपको अपने आहार में महुआ के फल (Mahua Fruit in Hindi) को जरूर शामिल करना चाहिए।
4. खून बढ़ाए महुआ का फल
महुआ में कुछ मात्रा में आयरन भी होता है, ऐसे में महुआ के फल की सब्जी (Mahua Fruit in Hindi) खाने से शरीर में खून की पूर्ति होती है। स्वस्थ रहने के लिए आप महुआ के फल की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
महुआ के फल सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आप भी महुआ के फल (Mahua Fruit Benefits) की सब्जी बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version