Doctor Verified

महुआ की छाल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

महुआ के फूल की तरह इसकी छाल का काढ़ा भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। जानें आयुर्वेद में इसके क्या फायदे बताए गए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महुआ की छाल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


Mahua ki Chaal ka Kadha: महुआ एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसे शीतवीर्य माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में ये बहुत फायदेमंद होता है। इसके फूल, बीज और तेल को कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूलों को सर्दी-जुकाम में इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, इसके तेल को साबुन या अन्य कोई सुगंधित चीज बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह महुआ की छाल का काढ़ा भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। कई बीमारियों में इसे रामबाण भी माना जाता है। आइये इस लेख में हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें इसके फायदे।

01 (73)

महुआ की छाल का काढ़ा पीने के फायदे- Benefits of Mahua Bark Concoction

खुजली-एलर्जी से राहत मिलती है

महुआ की छाल को त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से त्वचा की खुजली और एलर्जी की समस्या कम होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा संबंधित इन समस्याओं से राहत देते हैं।

जोड़ों के दर्द में राहत देता है

जोड़ों और बदन दर्द की समस्या में भी महुआ की छाल का काढ़ा फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने मैं मदद करते हैं। इसका काढ़ा पीने से हाथ-पैरों में दर्द रहने की समस्या ठीक होती है।

इसे भी पढ़ें- Mahua Benefits: महुआ किस बीमारी में काम आता है? एक्सपर्ट से जानें

शरीर को ठंड़क देता है

महुआ की छाल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे त्वचा में खुजली और एलर्जी होने पर इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह गर्मियों में होने वाली समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है

डायबिटीज के मरीज भी महुआ की छाल का काढ़ा पी सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह काढ़ा बॉडी में ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बैलेंस रखता है।

इसे भी पढ़ें- महुआ की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?

एक्सपर्ट टिप

अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम रहती है, तो इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
इसका सेवन कम से कम मात्रा में करें। क्योंकि अधिक मात्रा में पीने से भी आपको समस्या हो सकती है।
सुबह खाली पेट सेवन करना भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए देर रात और सुबह-सुबह इसका सेवन न करें।

निष्कर्ष

महुआ की छाल का काढ़ा पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा मिलता है। इसे त्वचा संबंधित समस्याओं और बदन दर्द के लिए फायदेमंद माना जाता है। पाचन संबंधित समस्याओं में इसे फायदेमंद माना जाता है। दिन में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या गर्मियों में गरम मसाला खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version