Doctor Verified

बीमारी और डाइट: हाशिमोटो (ऑटोइम्यून रोग) की समस्या से परेशान हैं, तो फॉलो करें 7 दिनों का ये डाइट प्लान

हाशिमोटो (ऑटोइम्यून रोग) को कंट्रोल करने के लिए डाइट में जरूरी बदलाव करने जरूरी हैं। जानें इसमें क्या खाना चाहिए और क्या अवॉइड करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: हाशिमोटो (ऑटोइम्यून रोग) की समस्या से परेशान हैं, तो फॉलो करें 7 दिनों का ये डाइट प्लान


Diet Plan For Hashimoto Disease: हाशिमोटो एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसे डाइट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, ऑटोइम्यून डिजीज ऐसी समस्याएं होती हैं जिनमें हमारा इम्यून सिस्टम ही शरीर की कोशिकाओं पर हमला करना शुरू कर देता है। इन्हीं में हाशिमोटो यानी हाशिमोटो थायराइड का नाम भी शामिल है। पिछले दिनों आई खबर के मुताबित बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी हाशिमोटो की समस्या से जूझ रहे हैं। यह बीमारी थायराइड ग्लैंड को प्रभावित करती है। इसकी वजह से हार्मोन के उत्पादन में गिरावट आ सकती है। इसे दवाओं और सही डाइट के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है। इस समस्या में आपको कैसी डाइट लेनी चाहिए। इस बारे में हम बात करेंगे ओनलीमायहेल्थ की बीमारी और डाइट सीरीज में। इस सीरीज में हम डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की सलाह पर अलग-अलग डाइट प्लान बनाते हैं। हाशिमोटो में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को डाइट में अवॉइड करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (पटपड़गंज) से डोक्रिनोलॉजिस्ट एंडोक्रिनोलॉजी और डायबिटीज डिपार्टमेंट की कंसल्टेंट डॉ. प्रियंवदा त्यागी से।

inside-hashimoto-disease

हाशिमोटो के लक्षण क्या होते हैं?

हाशिमोटो की समस्या में थकावट और कमजोरी बढ़ने लगती है। इसमें कब्ज की समस्या, मांसपेशियों की कमजोरी, जोड़ों में दर्द और अकड़न, अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, तनाव या डिप्रेशन,

चेहरे पर सूजन, याद्दाश्त कमजोर होना, एकाग्रता में कमी, हेयर फॉल जैसे लक्षण एक साथ नजर आ सकते हैं।

हाशिमोटो की समस्या को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan To Control Hashimoto Disease

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप ओट्स खा सकते हैं। इसमें चिया सीड्स और सेब भी इस्तेमाल करें।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। इसके साथ उबली हुई सब्जियां और दही भी जरूर लें। शाम में भूख लगने पर आप मिक्स्ड नट्स खा सकते हैं। इसमें ब्राजील नट्स, अखरोट और बादाम को एड कर सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप क्विनोआ खा सकते हैं। इसके साथ आप पालक की सब्जी या ग्रील्ड पनीर भी खा सकते हैं।

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप बेसन का चीला खा सकते हैं। इसे आप धनिये-पुदीने की चटनी और ग्रीन टी के साथ खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप खीरे के सलाद के साथ ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके साथ आप टोफू की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। शाम के दौरान आप भूने हुए मखाने खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप बाजरा की रोटी के साथ मिक्स सब्जी खा सकते हैं।

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप उबले अंडे खा सकते हैं। लेकिन अगर आप वेजिटेरिटन हैं, तो इडली के साथ नारियल की चटनी खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप भूनी सब्जियों के साथ मूंग दाल और वेजिटेबल पुलाव खा सकते हैं। शाम के नाश्ते में आप फ्रूट्स बाउल ले सकते हैं। इसमें पपीता, अमरूद और नाशपाती खा सकते हैं। इसमें थोड़े अलसी के बीज भी जरूर छिड़क लें।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप मिलेट उपमा या लौकी का सूप ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप वेजिटेबल पोहा खा सकते हैं। इसमें मूंगफली जरूर डालें। इसके साथ एक छोटा केला खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप मिलेट से बनी रोटी के साथ कोई सब्जी या चिकन करी खा सकते हैं। शाम के स्नैक्स में आप बादाम के दूध से बनी स्मूदी ले सकते हैं। इसमें पालक और दालचीनी जरूर इस्तेमाल करें।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप क्विनोआ सलाद खा सकते हैं। इसमें आप छोले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप रागी का दलिया खा सकते हैं। इसमें अखरोट और खजूर जरूर इस्तेमाल करें।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में आप राजमा के साथ जीरा राइस खा सकते हैं। इसके साथ थोड़ा-सा सलाद जरूर खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप ग्रील्ड टोफू के साथ शकरकंदी खा सकते हैं। इससे आपको सभी पोषक तत्व मिलेंगे।

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप पुदीने की चटनी के साथ प्लेन डोसा खा सकते हैं। इसके अलावा उबले अंडे भी खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप वेजिटेबल बिरयानी के साथ एक बाउल रायता ले सकते हैं। शाम के दौरान आप नारियल पानी के साथ कद्दु के बीज खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में ज्वार की रोटी के साथ पालक पनीर की सब्जी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: गैस्ट्राइटिस की समस्या में फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप मिलेट पेनकेक पर शहद डालकर खा सकते हैं। इस पर थोड़े से मिक्स्ड सीड्स भी छिड़क कर खाएं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप क्विनोआ के साथ तड़के वाली दाल खा सकते हैं। साथ ही भुनी हुई सब्जी भी खा सकते हैं। शाम के स्नैक्स में आप भुने हुए चने खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने के लिए आप भुना हुआ शकरकंदी खा सकते हैं। इसके साथ टमाटर का सूप भी ले सकते हैं।

इस लेख में आज हमने हाशिमोटो बीमारी कंट्रोल करने के लिए डाइट प्लान शेयर किया है। इस सीरीज में हम अलग-अलग बीमारियों के लिए सप्ताह भर के डाइट प्लान शेयर करते रहते हैं। लेख में हमने बेसिक डाइट प्लान शेयर किया है। आप इसे अपने डॉक्टर से सलाह लेकर फॉलो कर सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

Read Next

डिनर में भूल से भी न खाएं ये 5 फूड्स, डाइजेशन को हो सकता है गंभीर नुकसान

Disclaimer