Expert

बीमारी और डाइट: पीलिया रोगी जल्द रिकवरी के लिए अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान

पीलिया में रिकवरी के लिए सही डाइट फॉलो करना जरूरी है। लेख में एक्सपर्ट से जानें पीलिया में क्या खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: पीलिया रोगी जल्द रिकवरी के लिए अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान


Diet Plan For Jaundice: पीलिया एक हेल्थ कंडीशन है जिसकी रिकवरी में समय लगता है। इस समस्या में त्वचा, आंखों, नाक और मुंह का रंग पीला होने लगता है। हेपेटाइटिस, पित्त की पथरी और ट्यूमर जैसी समस्याएं पीलिया के लिए जिम्मेदार होती हैं। जब लिवर बिलिरुबिन को प्रोसेस करने में परेशानी होती है तब यह समस्या होती है। बिलिरुबिन लिवर में पीले रंग का पदार्थ है, जो रेड ब्लड सेल्स के टूटने पर बनता है। अगर लिवर में किसी तरह की कोई भी समस्या होती है, तो जॉन्डिस होने का खतरा रहता है। अधिकतर लोगों को पीलिया से रिकवर होने की सही जानकारी नहीं होती है। इसलिए कुछ लोगों को लंबे समय तक इसे झेलना पड़ता है। पीलिया होने पर दवाओं के साथ डाइट पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में अगर आप सही डाइट फॉलो करते हैं, तो पीलिया से जल्दी रिकवर हो सकते हैं। पीलिया में क्या डाइट फॉलो करनी चाहिए? यह हम जानेंगे ओनलीमायहेल्थ की सीरीज ‘बीमारी और डाइट’ में। इस सीरीज में हम डॉक्टर्स और डाइट एक्सपर्ट्स की मदद से हर बीमारी के लिए डाइट प्लान बनाते हैं। जिससे आपको हर बीमारी में न्यूट्रिशन बैलेंस करने में मदद मिल सके। पीलिया में जल्दी रिकवरी के लिए डाइट प्लान हमसे शेयर किया गुरुग्राम स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल से न्यूट्रिशनिस्ट और डायटेटिक्स हेड डॉ नीति शर्मा से।

01 - 2025-01-24T181459.842

पीलिया में जल्द रिकवरी के लिए अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan For Jaundice Patient

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते से दो घंटे पहले गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। एक बाउल पपीता और अनार खाएं। अब नाश्ते में वेजिटेबल मूंग दाल खिचड़ी खाएं।

लंच में क्या खाएं?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में नारियल का पानी पिएं। लंच में मूंग दाल के साथ चावल खाएं। इसके साथ पालक की सब्जी ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

शाम के दौरान केला खाएं। डिनर में मसूर की दाल के साथ मल्टीग्रेन रोटी खाएं।

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुबह उठकर गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। इसके बाद एक बाउल पपीता खाएं। नाश्ते में नमक के साथ बनाया गया दलिया दें।

लंच में क्या खाएं?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में नारियल पानी या छाछ पिएं। लंच में रवा इडली के साथ वेजिटेबल सांभर खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

शाम के दौरान उबला सेब खाएं। डिनर में लौकी के सूप के साथ थोड़ी-सी खिचड़ी खा सकते हैं।

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुबह उठकर गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं और एक छोटी कटोरी पपीता खाएं। नाश्ते में सब्जियों से बना सूजी उपमा खा सकते हैं। इसमें गाजर और बीन्स डालकर खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में नारियल पानी पी सकते हैं। लंच में चावल के साथ दाल और उबला चुकंदर खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

शाम में भूख लगने पर नाशपाती या अमरूद खा सकते हैं। डिनर में वेजिटेबल सूप पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: दिल के मरीज अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान, बीमारी रहेगी कंट्रोल

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुबह उठकर गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं और एक छोटी कटोरी नाशपाती खाएं। नाश्ते में दलिया या साबुदाने की खिचड़ी खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में नारियल पानी पी सकते हैं। लंच में अरहर की दाल के साथ चावल खा सकते हैं। साथ में जुकीनी की सब्जी खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में पालक की सब्जी के साथ रोटी खा सकते हैं। थोड़ा-सा उबला हुआ सलाद भी ले सकते हैं।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुबह उठकर गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं और एक छोटी कटोरी पपीता खाएं। नाश्ते में एक कटोरी वेजिटेबल पोहा खाएं। इसमें बीन्स और गाजर डाल सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप नारियल पानी पी सकते हैं। लंच में चावल के साथ मसूर दाल और घीया की सब्जी खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

शाम में भूख लगने पर आप केले की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इसमें दही इस्तेमाल करें। डिनर में टमाटर सूप के साथ एक कटोरी प्लेट खिचड़ी खाएं।

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुूबह खाली पेट गुनगुने पानी में हल्दी डालकर पिएं। नाश्ते में सूजी की इडली के साथ नारियल की चटनी खाएं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में छाछ पिएं। इसमें भूने हुए जीरा और हींग जरूर पिएं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में मूंग की दाल के साथ चावल खाएं। इसके साथ उबला हुआ सलाद जरूर खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में लौकी का सूप पिएं। इसके साथ हींग-जीरे में बनी खिचड़ी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान 

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पिएं। इसमें नींबू और शहद भी मिलाएं। नाश्ते में दलिया खाएं और साथ में उबली सब्जियां लें।

लंच में क्या खाएं?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में नारियल पानी पी सकते हैं। लंच में पालक दाल के साथ चावल खाएं। इसके साथ जुकीनी की सब्जी लें।

डिनर में क्या खाएं?

रात में खाने में पालक की सब्जी के साथ रोटी खाएं। इसके अलावा, आप वेजिटेबल सूप भी पी सकते हैं।

इस डाइट प्लान को फॉलो करने से पीलिया में जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलेगी। यह बेसिक डाइट प्लान है। अगर आपको समस्याएं ज्यादा हो रही हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही ये डाइट प्लान फॉलो करें। इस सीरीज से जुड़े अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

Read Next

सुबह नाश्ते में ये 5 चीजें खाने से हो सकती है गैस की समस्या, एक्सपर्ट ने बताया बरतें सावधानी

Disclaimer