Doctor Verified

Mono Diet: मोनो डाइट क्या है? वेट लॉस के लिए यह कैसे फायदेमंद है

Mono Diet Benefits: क्या आप जानते हैं मोनो डाइट की मदद से आप जल्द वजन घटा सकते हैं? आइये एक्सपर्ट से समझें इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Mono Diet: मोनो डाइट क्या है? वेट लॉस के लिए यह कैसे फायदेमंद है

Mono Diet Plan For Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि बिना कैलोरी और न्यूट्रिशन पर ध्यान दिए कुछ भी खाने से वजन बढ़ सकता है। वेट लॉस के लिए हर कोई अलग-अलग डाइट फॉलो करना पसंद करता है। जैसे कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, फैट्स फ्री डाइट और कार्ब्स फ्री डाइट। इसी तरह आजकल मोनो डाइट भी काफी ट्रेंडिंग है। लेकिन क्या आप मोनो डाइट के बारे में जानते हैं? यह वेट लॉस जर्नी को फास्ट करने में मदद करती है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसीई हेल्थ कोच गुंजन तनेजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे। 

mono diet

क्या होती है मोनो डाइट? What Is Mono Diet

मोनो डाइट में एक तरह के फूड को कुछ समय के लिए खाना होता है। इसमें आप अपने दिनभर के मील में अपनी बॉडी को केवल एक ही तरह का फूड देते हैं। जैसे- मूंग दाल या पनीर. ऐसे में आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में केवल मूंग दाल या पनीर से बनी चीजें खाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- आम के साथ दही मिलाकर खाने से तेजी से घटेगा वजन, जानें सेवन का तरीका

मोनो डाइट कब की जाती है? When We Need To Do Mono Diet

अगर वेट लॉस जर्नी के दौरान आपका वेट रुक गया है। ऐसे में एक ही तरह का खाना खाने से वेट लॉस फास्ट होता है। इसलिए आप अपनी वेट लॉस जर्नी के बीच एक या दो दिन की मोनो डाइट फॉलो कर सकते हैं। 

मोनो डाइट को कब तक कर सकते हैं? How Much We Should Do Mono Diet

एक्सपर्ट के मुताबिक एक से दो दिन तक मोनो डाइट फॉलो करना हेल्दी है। लेकिन आप इससे ज्यादा समय के लिए मोनो डाइट करेंगे, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगेगी। 

मोनो डाइट करने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं- Health Benefits of Mono Diet

बॉडी डिटॉक्स होती है- Helps to Detox Body

जब हम एक ही तरह का खाना पूरा दिन खाते हैं, तो इससे बॉडी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इस डाइट को फॉलो करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर आते हैं। 

वेट लॉस में मदद मिलती है- Helps In Weight Loss

अगर आपका वजन कम होना बंद हो गया है, तो आप यह डाइट फॉलो कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी कम कैलोरी इंटेक करती है और आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- माइंड डाइट को माना जाता है दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इस डाइट में क्या खाएं और क्या नहीं

पाचन क्रिया तेज होती है- Makes Digestion Healthy 

मोनो डाइट में हम दिनभर एक ही तरह की चीजें खाते हैं। इससे शरीर को खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है। इससे पाचन सम्बन्धित समस्याएं भी कम होती हैं। 

बॉडी एक्टिव रहती है- Keep Body Active

मोनो डाइट फोलो करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह डाइट आपको एक्टिव रखने में भी मदद करती है। 

अगर आपको हेल्थ प्रॉब्लम रहती हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही यह डाइट फॉलो करनी चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gunjan Taneja (@gunjanshouts)

Read Next

डायबिटीज रोगी गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, शरीर में बनी रहेगी ठंडक और एनर्जी

Disclaimer