आम के साथ दही मिलाकर खाने से तेजी से घटेगा वजन, जानें सेवन का तरीका

अगर आपको भी गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल आम पसंद है और आपका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ है तो आप इस फल के सहारे अपना वजन घटा सकते हैं। अगर आप चाहते है कि आपका मोटापा कम हो और उसके लिए आप मेहनत भी कम करना चाहते हैं तो आम का सेवन कर सकते हैं। आम में लेप्टिन नामक एक तत्व होता है, जो आपकी भूख को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही आम की गुठली शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वसा को निकालने में मदद करती है।
  • SHARE
  • FOLLOW

अगर आप कुछ दिनों में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अगले 11 दिनों तक केवल आम और दही खाना शुरू कर दीजिए। इसके जो फायदे होंगे उन्हें जानकर आप हैरान तो हो ही जाएंगे और साथ ही आपका वजन भी कम होगा।  

आम के फायदे

  • आम में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर व अन्य कई एंजाइमस होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई तरह से कैंसर से बचाता है।  
  • विटामिन ए भी आम में काफी होता है जो आंखों के लिए वरदान माना जाता है।
  • इसके अलावा आम में मौजूद फाइबर और विटामिन सी बैड कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक होता है।
  • आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पचता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
  • आम खाने से शरीर का इम्युन सिस्टम भी अच्छा हो जाता है।

दही के फायदे

दूध से बने दही में हर तरह के पोषक-तत्व होते हैं और इसका सबसे ज्यादा फायदा ये होता है कि इसे हर कोई सेवन कर सकता है। (लैक्टोज असहनशील होने के कारण दूध किसी-किसी को नहीं पचता है।) इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी डाइजेशन को अच्छा रखते हैं और दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें-तेजी से वजन घटाती हैं ये 7 सब्जियां, हार्ट के लिए भी हैं फायदेमंद

दही और आम

  • ऐसे में जब आप दही और आम एक साथ खाते हैं तो आपको जरूरी पोषक-तत्व मिल जाते हैं वो भी बिना किसी तरह के वसा का ग्रहण किए।
  • यह एक तरह की मोनो डाइट है और इसके साथ आपको कम से कम पूरे दिन में 3 लीटर पानी पीना जरूरी होगा।
  • मोनो डाइट किसी तरह का व्रत नहीं होता है, बल्कि ये एक तरह की जीवनशैली है जो आपको सादगी भरे जीवन की ओर ले जाती है और आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है।
  • इससे आपको खुद में एक पॉज़िटीविटी महसूस होती है।
  • इससे आपका दिमाग भी तेज होता है और सबसे जरूरी इससे आपका मोटापा भी कम होता है।

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

पानी में जीरा पाउडर के साथ शहद मिलाकर पीने से घटता है वजन, पेट चर्बी हो जाती है गायब

Disclaimer