वर्किंग से लेकर हाउसवाइस तक, ये है महिलाओं के लिए परफेक्ट डाइट प्लान

आमतौर पर माना जाता है कि लड़कियां ज्यादा डाइट कॉन्शियस होती हैं, लेकिन इसे ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रख पाती हैं। उन्हें दुबला-पतला और छरहरा बना रहना पसंद है। ऐसा नहीं है, आजकल लड़के भी फिटनेस फ्रीक हैं और कई बार उन्हें भी डाइटिंग का सहारा लेना पड़ता है। इस बहस का दूसरा छोर यह है कि मोटापा ही समस्या नहीं है बल्कि अधिक दुबला होना भी एक समस्या है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि स्त्रियां परिवार की धुरी हैं। वे स्वस्थ रहेंगी तो परिवार भी खुशहाल रहेगा। इसके लिए सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान जरूरी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW

20-40 वर्ष की आयु की उम्र वाली महिलाएं करियर और रिश्तों पर इतना ध्यान देने में बिजी हो जाती हैं कि सेहत कहीं न कहीं इग्नोर हो जाती है। जिसके चलते जिम्मेदारियों में घिरी स्त्रियां धीरे धीरे खानपान को नजरअंदाज करने लगती हैं। इस उम्र की अधिकतर स्त्रियां ब्रेकफस्ट सही ढंग से नहीं करतीं, जबकि ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम महिलाओं की फिटनेस को ध्यान में रखकर उनके लिए एक परफेक्ट डाइट चार्ट बता रहे हैं। यह खास डाइट चार्ट हम एक्सपर्ट की सलाह पर बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सलाद में कच्ची सब्जियां खाना क्यों फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

महिलाओं के लिए डाइट चार्ट

किशोरावस्था में शरीर और मस्तिष्क में कई तरह के बदलाव होते हैं, इसलिए यह दौर खानपान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय भोजन पौष्टिक होगा तो इसका सकारात्मक परिणाम भविष्य में भी देखने को मिलेगा। इस उम्र में भूख जयादा लगती है लेकिन अधिक वसायुक्त, मीठा या नमकीन भोजन करने के बजाय पौष्टिक और संतुलित भोजन करना चाहिए। आज हम लड़कियों और महिलाओं के लिए परफेक्ट डाइट चार्ट बता रहे हैं।

ब्रेकफस्ट- दलिया/कॉर्न फ्लेक्स/ओट्स/ चीनी और दूध के साथ म्यूसली 1 मीडियम कटोरी लें।

मिड-मॉर्निंग- अंडा/फ्रेंच टोस्ट, 1 अंडा-एक टोस्ट

मिड-मॉर्निंग- पालक परांठा/वेजटेबल फ्रेेंकी/पैनकेक, 2 परांठे या 2 पैनकेक, पालक, कॉर्न, चीज सैंडविच, बेसन चीला, फ्रूट चार्ट या या 1 मीडियम साइज का कोई भी फल।

लंच- कढ़ी/राजमा/चना 1 कटोरी, स्टफ्ड आलू (पनीर और सब्जियों से भरा) 1 कटोरी, उबले हुए चावल, 2 चपाती

इवनिंग- मिल्कशेक  200 एमएल, वेजटेबल/चिकन कटलेट 2-3 कटलेट

डिनर- मटर-कीमा करी/चिकन/दाल 1 कटोरी, फूलगोभी और आलू की सब्जी/मौसमी सब्जी    1 कटोरी, चपाती 2-3, फ्रूट कस्टर्ड रसमलाई 1- 1 सर्विंग

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

इन 7 वजहों से सप्ताह में 1 दिन का उपवास आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें उपवास में क्या खाएं और क्या न खाएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version