Doctor Verified

बीमारी और डाइट: PCOD कंट्रोल रखने के लिए फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान, हार्मोन्स भी रहेंगे संतुलित

क्या आप भी पीसीओडी से जूझ रही हैं और कंफ्यूज रहती हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानें पीसीओडी के लिए डाइट प्लान।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 बीमारी और डाइट: PCOD कंट्रोल रखने के लिए फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान, हार्मोन्स भी रहेंगे संतुलित


Diet Plan For PCOD: पीसीओडी महिलाओं को होने वाली हार्मोनल असंतुलन की समस्या है। इस समस्या में महिला की ओवरी में सिस्ट हो जाते हैं। वैसे तो ये सिस्ट आकार और मात्रा में कम होते हैं, लेकिन इनके कारण महिलाओं को कई समस्याएं होती हैं। पीसीओडी होने के कारण महिला को इर्रेगुलर पीरियड्स, एक्ने होना, बालों का झड़ना, चेहरे पर बाल आना या कंसीव करने में परेशानी होने जैसी समस्याएं होती हैं। अगर डाइट और लाइफस्टाइल में समय से कंट्रोल न किया जाए तो ये परेशानियां बढ़ सकती हैं। पीसीओडी से ग्रस्त महिलाओं को कई चीजें खाने की मनाही होती हैं। उन्हें ऐसी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना होता, जो हार्मोन्स असंतुलित होने का कारण न बन सके। लेकिन अगर आप 3 से 6 महिने तक हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल सही से फॉलो करते हैं, तो आप इसे पूरी तरह से भी रिवर्स कर सकते हैं। 

क्या आप जानती हैं पीसीओडी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? पीसीओडी को आप डाइट के जरिए पूरी तरह ठीक कर सकते हैं। किसी भी बीमारी को डाइट के सही खानपान के जरिए कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। यह जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज चला रहा है। इस सीरीज में हम डायटिशियन और एक्सपर्ट्स से बात करके अलग-अलग बीमारियों के लिए वीकली डाइट प्लान शेयर करते हैं। इस सीरीज में आज हम पीसीओडी के लिए वीकली डाइट प्लान आपसे साझा कर रहे हैं। पीसीओडी में आपको सप्ताह भर कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए। इसके लिए हमसे बेंगलुरु के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीना एन.एम ने डाइट प्लान शेयर किया है। 

pcod

पीसीओडी कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान-  Weekly Diet Plan To Control PCOD

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

पहले दिन नाश्ते में आप मेथी दाने की रोटी खा सकते हैं। इसके लिए आप मेथी दाने को भिगोकर पीस सकते हैं। रोटी के साथ आप एक कटोरी दही ले सकते हैं।

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

एक छोटी कटोरी सलाद खाएं। खाने में आप एक कटोरी मिक्स सब्जी लीजिए। इसके साथ आप एक कटोरी ब्राउन राइस और एक कटोरी दही ले सकते हैं।

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में आप एक कप हर्बल टी ले सकते हैं। इसके अलावा एक कटोरी खीरे ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में एक कटोरी पनीर की सब्जी लीजिए। इसके साथ आटे की रोटी और थोड़ा पालक भी ले सकते हैं।

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में एक प्लेट वेजिटेबल उपमा ले सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे सब्जियों और मिक्स अनाज से बनाया गया हो। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप एक सेब खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच में एक छोटी प्लेट मूंग दाल की खिचड़ी लीजिए। इसके साथ एक कटोरी मिक्स वेजिटेबल ले सकते हैं।

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में कोई भी स्प्राउट खा सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं? 

रात के खाने में पालक पनीर की सब्जी के साथ ब्राउन राइस ले सकते हैं। 

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप ओट्स से बना डोसा ले सकते है। इसके साथ लो फैट्स नारियल की चटनी खा सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में एक मुट्ठी भीगे हुए मिक्स नट्स ले सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच के लिए कटोरी चना मसाला सब्जी लें। इसके साथ एक कटोरी क्विनोआ और थोड़ा-सा हरा सलाद लें। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम में स्नैक्स के लिए एक कटोरी ग्रीक योगट लें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। 

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आधी कटोरी बैंगन के भरते के साथ 2 रोटी लीजिए। साथ में थोड़ी उबली हुई सब्जियां खाएं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान

चौथा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में बेसन और पनीर का चीला लीजिए। इसके साथ धनिया-पुदीना की चटनी ले सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में एक छोटी कटोरी मिक्स बेरीज लीजिए।

लंच में क्या खाएं?

लंच में एक कटोरी लाल मसूर की दाल लीजिए। इसके साथ थोड़े से ब्राउन राइस और थोड़ी सी उबली हुई कोई भी सब्जी लें।

शाम के नाश्ते में क्या लें?

एक कप हर्बल टी के साथ थोड़े से भूने हुए मखाने खाएं। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में एक कटोरी कोई भी सब्जी लें। इसके साथ मिक्स आटे की रोटी और खीरे का रायता लें। 

पांचवा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप बादाम के दूध में चिया सीड्स डालकर पुडिंग बना सकते हैं। स्वाद के लिए इसमें ताजे फल डालें। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में एक मुट्ठी सूरजमुखी के बीज लीजिए। इससे हार्मोन्स बैलेंस होने में मदद मिलेगी।

लंच में क्या खाएं?

लंच के लिए एक कटोरी राजमा के साथ थोड़े से ब्राउन राइस लीजिए। इसके साथ आप एक कटोरी सलाद ले सकते हैं। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में सेब या कोई भी एक फल खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में क्विनोआ के साथ टोफू की सब्जी लीजिए। इसके साथ थोड़ा-सा सलाद खाएं।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते के लिए आप ग्रीन स्मूदी ले सकते हैं। इसके लिए पालक, केला, बादाम का दूध और बादाम का बटर पीसकर स्मूदी तैयाक करें।

मिड मॉर्निंग स्नैक्स?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खाएं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में छोले और पालक की सब्जी के साथ ब्राउन राइस लें। इसके साथ थोड़ा-सा सलाद जरूर लें। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में ग्रीक योगट के साथ थोड़ी-सी स्ट्राबेरी ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में मेथी के एक-दो थेपला ले सकते हैं। इसके साथ एक कटोरी मिक्स वेजिटेबल लीजिए। 

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप ओटमील ले सकते हैं। इसमें एक चम्मच अलसी पाउडर और एक केला मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद डाल सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स?

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप कोई भी एक फल खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच के लिए आप ब्राउन राइस के पुलाव बनाकर खा सकते हैं। एक छोटी प्लेट पुलाव के साथ थोड़ा-सा पनीर टिक्का खाएं। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में एक मुट्ठी भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लें सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में आप वेजिटेबल बिरयानी ले सकते हैं। इसके साथ एक कटोरी रायता भी ले सकते हैं।

अगर आप पीसीओडी के लिए दवा लेती हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही यह डाइट प्लान फॉलो करें। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।

Read Next

ये 6 संकेत बताते हैं कि आपको नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version