Expert

वर्कआउट छूटने पर न लें टेंशन, कहीं भी कर लें ये 5 सिंपल और इंस्‍टेंट कसरत

अगर आप किसी वजह से वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, तो कुछ सरल एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आप कभी भी और कहीं भी सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्कआउट छूटने पर न लें टेंशन, कहीं भी कर लें ये 5 सिंपल और इंस्‍टेंट कसरत


Instant Exercises If You Missed Workout: लोग अक्सर विभिन्न कारणों से अपने वर्कआउट को छोड़ देते हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। कई बार समय की कमी के कारण लोग वर्कआउट के ल‍िए समय नहीं न‍िकाल पाते। दूसरा कॉमन है थकान। कई बार थकान के कारण लोगों का वर्कआउट करने का मन नहीं होता। बारिश, गर्मी या ठंड जैसी मौसम की परिस्थितियां भी वर्कआउट छोड़ने का कारण बन सकती हैं। नियमित व्यायाम न करने से वजन बढ़ सकता है, जिससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। नियमित एक्‍सरसाइज करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है। वर्कआउट छोड़ने से व्यक्ति में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है।

एक्‍सरसाइज न करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इस वजह से शरीर में बीमार‍ियां और इंफेक्‍शन हो सकते हैं। अगर आप भी क‍िसी कारणवश अपना वर्कआउट पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो च‍िंता न करें। हम आपको कुछ आसान मूव्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं, ज‍िन्‍हें आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इससे आप फ‍िट भी रहेंगे और आपके वर्कआउट न करने का अफसोस भी थोड़ा कम हो जाएगा। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट और तबाता फ‍िटनेस इंस्टीट्यूट की प्रबंधक पायल अस्‍थाना से बात की।

1. हाई नीज एक्‍सरसाइज- High Knees Exercise

high knees exercise

कैसे करें:

  • सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।
  • एक घुटने को तेजी से उठाते हुए, अपने हाथों के साथ मिलाते हुए उसे छाती के लेवल तक लेकर जाएं।
  • फिर, उसी गति से दूसरे घुटने को उठाएं।
  • इस प्रक्रिया को तेज गति से दोहराएं।

फायदे:

  • यह एक्सरसाइज (Exercise) आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करती है।
  • यह हृदय गति बढ़ाती है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा, यह ह‍िप्‍स और जांघों को लचीला बनाती है।

इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज करना लगता है बोरिंग? इन तरीकों से बनाएं व्यायाम को आसान

2. रॉ जैक एक्‍सरसाइज- Raw Jack Exercise 

कैसे करें:

  • सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को ऊपर उठाएं।
  • फिर एक पैर को कंधे की चौड़ाई पर बाहर फैलाएं और हाथों को नीचे लाते हुए फर्श की ओर ले जाएं।
  • फिर इसे वापस पहले वाली स्थिति में लाएं और दूसरे पैर के साथ दोहराएं।

फायदे:

  • यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज है जो विभिन्न मांसपेशियों को एक्‍ट‍िव करती है।
  • यह एक्‍सरसाइज हृदय गति को बढ़ाती है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार होता है।

3. जेंटल जैक एक्‍सरसाइज- Gentle Jack Exercise 

कैसे करें:

  • सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने पैरों को धीरे-धीरे फैलाते हुए कूदें।
  • हाथों को एक साथ लाकर ऊपर की दिशा में उठाएं और फिर वापस लाएं।

फायदे:

4. किकबैक एक्‍सरसाइज- Kick Back Exercise

kick back exercise

कैसे करें:

  • सीधे खड़े हो जाएं, फिर एक पैर को पीछे की ओर उठाएं।
  • पैरों को सीधा रखते हुए, पैरों को वापस लाएं और दूसरे पैर के लिए दोहराएं।
  • यह प्रक्रिया एक बार में एक पैर पर ध्यान केंद्रित करते हुए करें।

फायदे:

  • यह एक्‍सरसाइज आपकी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।
  • इस एक्‍सरसाइज से ह‍िप्‍स और जांघों की ताकत में सुधार होता है।
  • इससे बैलेंस और स्थिरता बढ़ती है।

5. एंकल टच एक्‍सरसाइज- Ankle Touch Exercise

कैसे करें:

  • सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।
  • धीरे-धीरे एक हाथ से विपरीत एड़ी को छूने के लिए झुकें।
  • इस प्रक्रिया को दोनों हाथों से दोहराएं।

फायदे:

  • यह आपकी कलाई, पैरों और ह‍िप्‍स की मांसपेश‍ियों में लचीलापन बढ़ाती है।
  • यह कोर मांसपेशियों को भी एक्‍ट‍िव करती है।
  • इससे शरीर के संतुलन में सुधार होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रकुल प्रीत सिंह ने बिना बेल्ट पहनें उठाया 80 किलो वजन, पीठ में लगी चोट

Disclaimer