Best Full-Body Exercises In Hindi: हमारे देश प्राचीन काल से ही सेहतमंद रहने के लिए कुछ विशेष शारीरिक क्रियाओं को रोजाना करने की बात कही जाती है। इन शारीरिक क्रियाओ को हमारे ग्रंथों में योग के नाम से जाना जाता है। ऋषि मुनि वर्षों पहले गुरुकल में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को योग की शिक्षा और उसके महत्व को बताते आए है। समय के साथ योग क्रियाओं में बदलाव हुए और लोग आज एक्सरसाइज करने लगे। लेकिन, योग हो या एक्सरसाइज सभी का उद्देश्य व्यक्ति को सेहतमंद बनाना है। योग और एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियां में लचीलापन बना रहता है। इससे जोड़ों में दर्द, अकडन व अन्य तरह की कई समस्याओं से बचाव होता है। लाइफस्टाइल में रोजाना एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती है और इससे एनर्जी का लेवल बेहतर होता है। इसके अलावा, यह स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना एक्सरसाइज करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। इस लेख में वीवा फिटनेस सेंटर के कोच साईं श्रीवास्तव से जानते हैं कि डेली रुटिन में फुल बॉडी वर्कआउट के लिए किन एक्सरसाइज (best full body workout exercises) को करना चाहिए?
फुल बॉडी वर्कआउट के लिए किन एक्सरसाइज को करें? - What Are The Best Full-Body Exercises In Hindi
पुशअप्स - (Pushups)
पुशअप्स करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, समय के साथ आपको इसे करनी की आदत हो जाती है। इसे करने के लिए आप हथेलियों को जमीन पर रखें और शरीर के भार को पंजों और हथेलियों पर ले आएं। इसके बाद हाथों को मोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को जमीन की ओर ले जाए और फिर उसे ऊपर उठाएं। अगर यह बहुत मुश्किल है, तो पैरों को फैलाने के बजाय घुटनों को जमीन पर रखकर शुरू करें।
रनिंग और साइकिलिंग (Running And Cycling)
दौड़ना और साइकिल चलाना बेहतरीन एरोबिक गतिविधी हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह व्यक्ति की मांसपेशियों और स्केलेटल मसल्स की ताकत बढ़ाने में मदद करती है। इससे हार्ट रेट बेहतर होती है और कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है, जिससे हृदय रोग और मोटापा का खतरा कम होता है।
बर्पी (Burpees)
बर्पी एक हाई इंटेंश वाली एक्सरसाइज है जो आपके शरीर के हर हिस्से पर असर डालती है। इसमें पुश-अप, स्क्वाट, और जंप एक साथ की जाती है, जिससे हृदय गति बढ़ती है और मांसपेशियों को शक्ति मिलती है।
स्क्वाट्स (Squats)
स्क्वाट्स आपके पैरों, कूल्हों, और कोर मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है। यह निचले शरीर की ताकत को बढ़ाता है और शरीर की स्ट्रैंथ को सुधारता है। इसे करने के लिए आप पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखकर खड़े हों। इसके बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और निचे बैठें जैसे कि आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हैं। फिर ऊपर की ओर उठें और इस प्रक्रिया को 15-20 बार दोहराएं।
प्लैंक (Plank)
प्लैंक एक स्थिरता वाली एक्सरसाइज है जो विशेष रूप से कोर मांसपेशियों को मजबूत करती है। यह पीठ, पेट, और कंधों को स्थिरता और ताकत प्रदान करती है। पेट के बल लेटें और अपने शरीर को कोहनी और पैर के पंजों के बल पर उठाएं। शरीर को सीधा रखें और इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें। धीरे-धीरे समय बढ़ाएं और इसे 2-3 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: रोजाना एक ही मसल्स की एक्सरसाइज करना हो सकता है नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इसके अलावा, माउंटेन क्लाइम्बर्स (Mountain Climbers), सीढ़ियां चढ़ना, डेडलिफ्ट्स (Deadlifts), लंजेस (Lunges) आदि एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। एक्सरसाइज से आपकी बॉडी टोन होती है और आपके शरीर की स्टैंथ बढ़ती है। साथ ही, आपका कई तरह के रोगों से बचाव होता है। ऊपर बताई एक्सरसाइज को करने के लिए आप किसी ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।